फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

दिग्गज कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे शाह

Sat, 16 Aug 2014 12:21 PM IST
डिजीटल टीम/अमर उजाला, जींद
डिजीटल टीम/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 16 Aug 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह आज जींद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा। अमित शाह की महेंद्रगढ़ रैली से उत्साहित भाजपाइयों को जींद रैली से भी बहुत उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन जींद की धरती पर होने वाली इस रैली में कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा।

विज्ञापन

रैली से भाजपाइयों को काफी उम्मीदें

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रैली कर विधानसभा की चुनावी मुहिम का शंखनाद कर चुके भाजपा अध्यक्ष आज जींद में रैली करेंगे। अमित शाह की महेंद्रगढ़ रैली से उत्साहित भाजपाइयों को जींद रैली से भी बहुत उम्मीदें हैं। स्वतंत्रता दिवस के ठीक अगले दिन जींद की धरती पर होने वाली इस रैली में कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होंगे।

उनके साथ भी कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व पर उंगली उठाते रहे बीरेंद्र सिंह को अपना कद दिखाने के लिए यह स्वर्णिम अवसर होगा। कांग्रेस के टिकट पर अंबाला संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले राजकुमार वाल्मीकि का भाजपा में शामिल होना पार्टी को झटका दे गया है।

हालांकि वाल्मीकि अंबाला से अपनी सीट नहीं निकाल सके, लेकिन उन्होंने अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस की गुटबाजी पर फोड़ा था। उन्होंने कहा था कि कुमारी सैलजा पूरे चुनाव में उनके प्रचार के लिए ही नहीं पहुंची।

जितेंद्र मलिक भी भाजपा में हुए शामिल

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

उधर, सोनीपत से पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ही नहीं जताई थी। उनके अचानक भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सोनीपत में भी मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले महेंद्रगढ़ रैली में शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेताओं पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और हुड्डा का टाइम खत्म हो गया है।

उन्होंने प्रदेश की चारों दिशाओं में प्रचार के लिए चार विजय संकल्प यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में दो इनेलो विधायकों और कांग्रेस के प्रो. छत्रपाल सिंह समेत 42 लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

शाह ने करीब 30 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि हुड्डा के सत्ता में आते ही प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता है और चौटाला राज में गुंडागर्दी। अब हुड्डा के जाने का समय आ गया है।

विज्ञापन

भाजपा की नजर मुख्यमंत्री की सीट पर

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

हरियाणा में बीते विधानसभा चुनाव में हाशिये पर रहने वाली भाजपा की उम्मीदें अचानक दोगुनी हो गई हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद और राज्य में लोकसभा चुनाव में आशातीत सफलता के बाद अब भाजपा को हरियाणा के मुख्यमंत्री की सीट दिखाई दे रही है।

इस समय हरियाणा विधानसभा में भाजपा के दो विधायक, अनिल विज और कविता जैन हैं। जबकि कृष्णपाल गुर्जर सांसद बनने के बाद इस्तीफा दे चुके हैं। शाह की कोशिश है कि  केंद्र में भाजपा को मजबूती दिलवाने केबाद अब हरियाणा फतेह किया जाए।

अहीरवाल क्षेत्र से फूंका चुनावी बिगुल

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अहीरवाल से चुनाव का बिगुल बजा कर अमित शाह ने बड़ा सियासी धमाल किया है। मोदी ने पहली रैली रेवाड़ी से की थी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अमित शाह ने वीरवार को महेंद्रगढ़ से चुनावी शंखनाद किया है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के दलितों के जख्मों पर भी मरहम लगाने का काम किया।

हरियाणा भाजपा को उम्मीद थी कि इस रैली में अमित शाह भाजपा- हजकां गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर देंगे। लेकिन उन्होंने यह गेंद कुलदीप के पाले में सरका दी है। शाह ने इशारों में ही गठबंधन तोड़ जाने का ठीकरा भी कुलदीप के सिर पर फोड़ा दिया।

विपक्ष में सेंध से गरमाई सूबे की राजनीत‌ि

BJP Amit Shah Rally in Jind, Haryana

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा की राजनीति की पिच पर ओपनिंग में ही गुगली डाल कांग्रेस और इनेलो के कई बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल करा विपक्ष में सेंध लगा दी है। शाह की इस गुगली ने दूसरे दलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहली रैली में बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सूबे की सियासत गरमा गई है।

महेंद्रगढ़ में शाह की रैली को सफल बनाकर भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में अपने बढ़ रहे जनाधार के संकेत दे दिए हैं। इस रैली के लिए लंबे समय से हरियाणा के अलावा दिल्ली में होमवर्क चल रहा था।

राज्य के नेताओं का लगातार दिल्ली में अमित शाह के साथ संपर्क करवाया जा रहा था। हालांकि भाजपा ने अमित शाह की मौजूदगी में वीरवार की रैली में अपना पहला दांव खेला है। अभी कई और खुलासे होने बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed