फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP aims to get 370 more votes at every booth than the last election

Chandigarh News: भाजपा का हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य

Thu, 02 May 2024 04:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
BJP aims to get 370 more votes at every booth than the last election
-विधायकों से लेकर बूथ पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा की दसों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। पार्टी ने हर बूथ पर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 370 अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी की ओर से अपने विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फील्ड में निकलकर अपने-अपने बूथ पर हर व्यक्ति से संपर्क कर पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील करने को कहा है। साथ ही हर मतदाता के परिवार से संवाद करने के लिए कहा गया है। पार्टी ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वालों की सूची बनाई हुई है, उनसे भी मिलने के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में करीब 58 फीसदी वोट मिले थे। एक-दो लोकसभा क्षेत्रों को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों में विधानसभावार मतदान में भाजपा आगे ही रही थी। इस बार भी पार्टी पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहती है। इसलिए पार्टी ने अपना पूरा फोकस बूथ वाइज वोटों पर फोकस किया है। पार्टी ने हरियाणा में इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को सौंपी है। वह हर जिले में जाकर भाजपा पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा है कि सबका एक ही मकसद होना चाहिए कि वह अपने क्षेत्र का बूथ जीते। यदि बूथ जीत लिया तो चुनाव अपने आप जीत लेंगे। इसमें हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।
विज्ञापन


बूथ पर मिले वोट के आधार पर तय होंगे विधानसभा चुनाव के टिकट
पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें प्रभारी से लेकर पन्ना प्रमुख की ड्यूटी तय की गई है। जिस बूथ में पार्टी को अच्छे मत मिलेंगे, वहां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को तवज्जो भी मिलेगी। लोकसभा चुनाव के तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को टिकट देते वक्त लोकसभा चुनाव में उनकी मेहनत और क्षेत्र के बूथों पर मिले वोट को भी आधार बनाया जाएगा। इसलिए भाजपा ने अपने सभी विधायकों की जिम्मेदारियां तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा रोहतक में चाहती है पीएम की रैली

भाजपा ने दसों सीट जीतने के लिए अब पूरा जोर प्रचार पर लगा दिया है। 10 मई तक राज्य में सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल विजय संकल्प रैलियां करेंगे। दोनों नेता अब तक करीब 60 विधानसभा क्षेत्रों को कवर कर चुके हैं। उसके बाद केंद्रीय नेताओं की रैलियां होनी हैं। भाजपा ने हरियाणा में प्रचार के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम मांगे हैं। भाजपा पीएम की रैली रोहतक में करवाना चाहती है। वहीं, शाह की रैली करनाल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली गुरुग्राम व फरीदाबाद क्षेत्र में करवाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed