फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   birthday celebration school girls daughters parentes invited, panchkula, haryana, chandigarh, 

अब स्कूलों में बेटियों का मनाया जाएगा जन्मदिन

Fri, 09 Sep 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 09 Sep 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
birthday celebration school girls daughters parentes invited, panchkula, haryana, chandigarh, 
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ - फोटो : demo
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान को सफल बनाने के लिए अब प्रदेश सरकार की ओर से सराहनीय कदम उठाया गया है। अब प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में सितंबर में पैदा हुई बेटियों का जन्मदिन अभिनंदन कार्यक्रम के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।  
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत कोई भी ग्रामीण सितंबर माह में पैदा हुई अपनी बेटी का जन्मदिन स्कूल में आकर मना सकता है। इसके लिए गांव में सितंबर माह में पैदा हुई बेटियों के अभिभावकों को स्कूल के अध्यापक भी गांव में पहुंचकर स्कूल में जन्मदिन मनाने का न्योता देंगे।
विज्ञापन


निदेशालय मौलिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला ने कार्यक्रम के लिए प्रदेशभर के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर उत्सव रूप में मनाने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि बेटियों को बोझ न समझा जाए व बेटों से अधिक वरीयता देते हुए उनका जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। यह कार्य मिड डे मील सप्ताह के तहत विशेष रूप से करने के निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हेल्‍थ चेकअप कैंप का भी आयोजन

birthday celebration school girls daughters parentes invited, panchkula, haryana, chandigarh, 
health camp - फोटो : demo
हेल्‍थ चेकअप कैंप का भी आयोजन
कार्यक्रम में मिड-डे मील के तहत राज्य के सभी विद्यालयों में स्वास्थ्य  विभाग की मदद से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है। साथ ही साथ  हेल्थ सप्लीमेंट व पेट के कीड़ों की दवा दी जा रही है।

यह अभियान बुधवार को चलाया जा चुका है और शुक्रवार को भी चलाया जाना है। इसके बाद 9 सितंबर को प्रदेशभर के सभी मिड-डे मील में कार्यरत कुकों के स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके बाद 10  सितंबर को मिड डे मील के तहत कार्यरत सभी कुक को हेड ट्रेनर से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। इसमें खाने की गुणवत्ता व साफ-सफाई के बारे में बताया जाएगा। 

6 सितंबर को मिडल स्कूलों में बेटियों का जन्मदिन मनाया जा चुका है। इसके अलावा यह कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी स्कूलों में हेल्‍थ चेकअप कैंप भी लगाए जा रहे है। इसके अलावा मिड डे मिल बनाने वाली महिलाओं का भी चेकअप किया जा रहा है। बेटियों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाना प्रदेश सरकार का सराहनीय कार्य है।
- सुजाता राणा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed