फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Birender Singh Said, Negotiations between govt and farmers will solve issue of Farm laws

सरकार और किसानों के बीच बातचीत से हल होगा कृषि कानूनों का मुद्दा : पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह

Mon, 21 Dec 2020 11:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Birender Singh Said, Negotiations between govt and farmers will solve issue of Farm laws
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर देशभर में चल रहे किसान आंदोलन में सरकार को आगे आकर किसानों की आशंकाओं को दूर करना चाहिए। यह मुद्दा सरकार व किसानों के बीच आपसी तालमेल से ही निकलेगा। वह सोमवार को छोटूराम मंच विचार समिति के धरने में शामिल होने पहुंचे थे।  

विज्ञापन


छोटूराम मंच विचार समिति ने गोहाना की नई अनाज मंडी के बाहर गेट पर धरना दिया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 86 साल पहले छोटूराम ने ब्रिटिश सरकार के साथ खुले मंच पर लड़ाई लड़कर समर्थन मूल्य निर्धारित किया था। जिस पर किसानों को आज भी पूरा भरोसा है और यह भरोसा सरकार को भी कायम रखना होगा। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से देश का आर्थिक ही नहीं सामाजिक ताना बाना भी प्रभावित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह किसानों के साथ हैं और आगे भी किसानों के साथ रहेंगे। इस दौरान सुरेंद्र रुखी, साहब सिंह, दलबीर रुखी, प्रदीप चहल, जितेंद्र मोर व मेहर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुए ग्रामीण  
कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर बैठे किसानों के लिए गांव मिर्जापुर खेड़ी, बिचपड़ी व कोहला गांव के लोग डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली में राहत सामग्री लेकर रवाना हुए। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए महिलाएं भी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। सर्व कर्मचारी संघ गोहाना के नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर-ट्रालियों को रवाना किया। ग्रामीण किसानों के लिए आटा, चावल, दाल, दूध व लस्सी लेकर पहुंचे। इस दौरान धर्मपाल मलिक, सत्यवान नरवाल, ईश्वर, कृष्ण, संदीप, बिजेंद्र, कृष्णा, कविता व बबली समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed