{"_id":"618d58046e14ea28213b28d2","slug":"bikram-singh-majithia-targeted-the-punjab-government-in-the-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: बिक्रम मजीठिया बोले- मुझे फंसाना चाहती है सरकार, सीएम चन्नी को दी सबूत दिखाने की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: बिक्रम मजीठिया बोले- मुझे फंसाना चाहती है सरकार, सीएम चन्नी को दी सबूत दिखाने की चुनौती
Fri, 12 Nov 2021 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:08 AM IST
सार
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ सीएम के पास सबूत है तो उन्हें दिखाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझ कर मुझे फंसाना चाहती है। अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बाहर आते शिअद विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स मामले में पूर्व मंत्री और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके पास मेरे खिलाफ कोई सबूत है तो वह दिखाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए अधिकारियों पर जबरन दबाव बना रही है। इधर, शिअद के विधायक दल ने मजीठिया के खिलाफ मुख्यमंत्री की अभद्र टिप्पणी की निंदा की है।
विज्ञापन
अकाली दल विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों सहित विधायक दल के सदस्यों के साथ बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार उन्हें अब नए एनडीपीएस के मामले में फंसाना चाहती है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री अब खीजकर उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वह यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वह इस तरह की सरकार के प्रयासों से भयभीत नहीं होने वाले हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने विशेष सत्र में केवल जन मुद्दों को उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को घेरते हुए कहा कि उन्होंने उनके खिलाफ कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
हकीकत यह थी कि चन्नी खुद उन्हें तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के पास ले जाते थे, जब उनके भाई मनमोहन सिंह का नाम सिटी सेंटर घोटाले में शामिल थे। पिछली शिअद-भाजपा सरकार द्वारा पारित ठेकेदार खेती अधिनियम 2013 का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि तत्कालीन सरकार में मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नवजोत कौर सिद्धू ने विधेयक का समर्थन किया था और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था।