फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia reaction over Manmohan Singh's statement

मनमोहन सिंह के बयान पर पंजाब में सियासत गरमाई, भाजपा-अकाली दल ने कांग्रेस को घेरा

Thu, 05 Dec 2019 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia reaction over Manmohan Singh's statement
बयान पर गरमाई सियासत। - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बयान पर पंजाब में सियासत गरमा गई है। अकाली दल और भाजपा ने कांग्रेस को घेरना शुरु कर दिया है।

विज्ञापन

शिअद (बादल) नेता बिक्रम जीत सिंह मजीठिया ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दिल्ली में हुए सिख नरसंहार के बारे में बड़ा खुलासा कर अपने भीतर रखे हुए 35 वर्ष पुराने बोझ को हल्का किया है। डॉ. मनमोहन सिंह ने सच स्वीकार कर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कारगुजारी का पर्दाफाश कर दिया 
विज्ञापन


डॉ. मनमोहन सिंह दस वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने यह खुलासा दिल में पत्थर रख कर किया होगा। 1984 का सिख नरसंहार तत्कालीन कांग्रेस पार्टी की सरकार की एक सोची-समझी साजिश थी, जिसकी अगुवाई तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी कर रहे थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने भले ही देरी से यह खुलासा किया है, इसके बावजूद उनका स्वागत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के तीन हजार नागरिकों की एक योजनाबद्ध ढंग से गांधी परिवार के इशारे से निर्मम हत्या कर दी गई। राजीव गांधी के इशारों से दिल्ली व देश के कई बड़े-छोटे शहरों में सिखों का नरसंहार किया गया। बिक्रमजीत सिंह मजीठिया गुरुवार दोपहर बाद रंजीत एवेन्यू में स्थित एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 

बिक्रमजीत मजीठिया ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से पूछा कि डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा किए खुलासे के बाद उनका क्या उत्तर होगा। कांग्रेस नेताओं का असली चेहरा सामने आ गया है। डॉ. मनमोहन सिंह जब देश के प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने सिखों के जख्मों पर मरहम क्यों नहीं लगाया।

सात को सुखबीर की अगुवाई में प्रदर्शन  
बिक्रमजीत मजीठिया ने पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश की जेलों से गैंगस्टर लगातार लाइव हो रहे हैं। गैंगस्टरों को जेल से सभी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जग्गू भगवानपुरिया जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा का दोस्त है। जब से रंधावा जेल मंत्री बने हैं, तब से जेलों की दशा खराब है। गैंगस्टर, पुलिस व मंत्री सब मिले हैं। कई दिन बीतने के बावजूद गुरदासपुर में अकाली कार्यकर्ता की हत्या के बावजूद परिवार को इंसाफ नहीं मिला है। शिअद सुखबीर बादल की अगुवाई में सात दिसंबर को बटाला के एसएसपी की दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन करेगा।

भाजपा तो पहले ही कह रही थी कि 1984 सिख कत्लेआम तत्कालीन सरकार ने करवाया था और सरकार ने इसको स्पांसर किया था। अब मनमोहन सिंह ने उस पर मोहर लगा दी है कि सरकार ने जानबूझकर सेना तैनात नहीं की थी। - अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद, भाजपा   

 

बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। अब गांधी परिवार को अपना गुनाह जनता के आगे कबूल कर लेना चाहिए। - मनोरंजन कालिया, भाजपा नेता

 

गृहमंत्री पीवी नरसिम्हा राव तो वहीं करेंगे जो उनको गांधी परिवार से आदेश आया था। सेना को घर और कैंपों में सुलाये रखा और सिखों को जिंदा जलाया जाता रहा। बीबी जागीर कौर, पूर्व प्रधान, एसजीपीसी 

दंगे कांग्रेस और तत्कालीन केंद्र सरकार ने करवाए थे, अब जनता के सामने सच आ चुका है। - चणजीत सिंह बराड़, अकाली दल के वरिष्ठ नेता  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed