फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bikram Singh Majithia, files nomination for punjab assembly election

शपथ पत्र: विक्रम मजीठिया ने 5 साल में कमाया इतना पैसा, कोई केस नहीं

Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर)
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, मजीठा (अमृतसर) Updated Fri, 13 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bikram Singh Majithia, files nomination for punjab assembly election
पंजाब के मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : File Photo
मजीठा विधान सभा क्षेत्र से वीरवार को शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर नामांकन भरने वाले पंजाब के कैबिनेट मंत्री रह चुके विक्रम जीत सिंह मजीठिया दो लाख 73 हजार 90 रुपये जहां बैंक के कर्जदार हैं वहीं पत्नी गनीव कौर से एग्रीकल्चर से होने वाली आय से कम हैं।
विज्ञापन


शपथ पत्र में उन्होंने जो लिखा है उसके मुताबिक उनकी रिटर्न 28 लाख 77 हजार 830 रुपये है जबकि एग्रीकल्चर से आय 6 लाख 80 हजार है। जबकि उनकी पत्नी गिनीव कौर की को एग्रीकल्चर से आय 9 लाख 56 हजार 810 रुपये है।
विज्ञापन


उनपर कोई केस किसी अदालत में नही चल रहा है। उनके पास कैश सिर्फ 15 हजार रुपये है जबकि पत्नी के पास 12 हजार 500 रुपये। कुल रकम  उनके पास 11 करोड़ 11 लाख 42 हजार 977 रुपये है जबकि पत्नी के पास एक करोड़ 40 लाख 22 हजार 265 रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम सिंह मजीठिया ने नाम से जीत हटाया

Bikram Singh Majithia, files nomination for punjab assembly election
Bikram Singh Majithia - फोटो : File Photo
विक्रम सिंह के पास सिर्फ 26 हजार 500 की ज्वेलरी है जबकि पत्नी के पास 30 लाख 15 हजार की ज्वेलरी है। उनके पास कुल जायदाद 11 करोड़ 89 लाख 66 हजार 370 रुपये की है और पत्नी के पास दो करोड़ 40 लाख दो हजार 832 रुपये की है। विक्रम सिंह मजीठिया के पास  कामार्शियल इमारत की कीमत चार लाख रुपये की है।

पत्नी के पास कुछ नही है। उनका घर दस लाख 50 हजार का है जबकि पत्नी के पास 96 लाख 80 हजार का है। विक्रम सिंह मजीठिया बैंक के दो लाख सात हजार 390 रुपये कर्जदार हैं जबकि उनकी पत्नी बैंक का चार लाख 55 हजार 131 रुपये कर्जदार हैं। उनके पास सेविंग 21 लाख 46 हजार 393 रुपये है जबकि पत्नी के पास 2 करोड़ 46 लाख छह हजार सात रुपये हैं।

विक्रम सिंह मजीठिया ने नाम से जीत हटाया
विक्रम जीत सिंह मजीठिया को उनके जानने वाले इसी नाम से जानते हैं लेकिन आज नामांकन के दौरान शपथ पत्र में विक्रम जीत सिंह मजीठिया ने अपने नाम से जीत हटा लिया। हालांकि उन्होंने शपथ पत्र में सिर्फ विक्रम सिंह मजीठिया ही लिखा है। मजीठा विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे विक्रम सिंह ने नामांकन भरने से पहले एक रैली की जिसमें करीब चार से पांच हजार लोग शामिल थे।
फोटो भेजी जा चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed