{"_id":"ecb7f5b76db1fd05e148eafe5f6b314e","slug":"bikram-singh-majithia-criticized-delhi-cm-arvind-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'दिल्ली सीएम के तौर पर केजरीवाल के दिन कम रह गए हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दिल्ली सीएम के तौर पर केजरीवाल के दिन कम रह गए हैं'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Jan 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल को बहुत कम दिन रह गए हैं। यह कहना है पंजाब कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल समझ जाएंगे कि बहादुर पंजाबी जेल की धमकियों से नहीं डरते। मजीठिया ने कहा कि वह नहीं, बल्कि केजरीवाल जेल जाएंगे, वह भी मानहानि के मामले में।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने एक साल के कार्यकाल में केजरीवाल नटवर लाल की तरह नजर आए हैं। उन्हें समझना चाहिए कि पंजाबियों ने उन्हें दबाने वाली बाहरी ताकतों का डट कर मुकाबला किया है। इसके लिए जेल तो छोड़ो, गोलियां खाना भी पंजाबियों के खून में है।
विज्ञापन
मजीठिया ने केजरीवाल को चुनौती दी कि माघी कांफ्रेंस में कही हर बात पर कायम रहें, अन्यथा एक आम अपराधी की तरह जेल का सामना करें।
मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल द्वारा उन पर लगाए सभी आरोप गलत हैं। पहले ही सियासी पार्टियों ने ऐसे आरोप लगाए थे, जिन्हें अदालत ने खारिज कर दिया। केजरीवाल या तो अपने आरोप साबित करें या फिर सियासत छोड़ें।