फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bikram majithia targeted congress

मजीठिया ने जूता फेंकने वाले की फोटो की सार्वजनिक, कहा- जान से मारने की साजिश

Mon, 22 May 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Updated Mon, 22 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
bikram majithia targeted congress
मजीठिया ने जूता फेंकने वाले की फोटो सार्वजनिक की - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जूता फेंकने के मामले में सूबे की सियासत में गर्मा गई है। मजीठिया ने एक फोटो सार्वजनिक की है, दावा किया गया है कि ये वही शख्स ने जिसने मजीठिया पर जूता फेंका था। सत्ता से हटने के साथ ही शिअद नेताओं की हनक भी चली गई। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ हुए  घटनाक्रम में पुलिस के संगत दर्शन के दौरान सामने आया जूता उछालने का वाकया इसकी ताजा नजीर है।
विज्ञापन


इस बीच बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा है कि कांग्रेस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। फिर भी वह किसी से डरते नहीं है, मुंहतोड़ जवाब देंगे। वह दलित परिवार की आवाज लेकर एडीजीपी के पास गए थे। इसे लेकर सुबह प्रेस कांफ्रेंस भी की। कहा कि सूबे की सरकार मुझ पर हुए हमले की साजिश में शामिल है। जब यह वाकया हुआ, उस दौरान वहां एडीजीपी लॉ इन आर्डर रोहित चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हमला करने वालों की फोटो सार्वजनिक हुई है। फिर भी पुलिस अब तक चुप है। पूरी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। वह ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। अगर लाली मजीठिया में दम है तो सामने आए। वह हमले की साजिश रच खुद गायब हो गए। वैसे हमले की साजिश में पूरी कांग्रेस पार्टी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे में तीन बार प्रेस कांफ्रेस

bikram majithia targeted congress
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : अमर उजाला
बिक्रम सिंह मजीठिया पर हमले के बाद सियासत गरमाने लगी है। मजीठिया 24 घंटे में तीन बार प्रेस कांफ्रेंस कर लाली मजीठिया पर निशाना साधा। जूता उछलने के मामले को उन्होंने इसे सीधे तौर पर जान से मरवाने की साजिश करार दिया है। कहा है कि सब कुछ बदले की भावना से किया जा रहा है।

चेतावनी दी है कि दलित परिवार को इंसाफ नहीं मिला तो वह किसी हमले से घबराने वाले नहीं है, कांग्रेस सरकार इस साजिश में शामिल है। ईंट से ईंट बजा देंगे, जनता ने मुझे चुना है, लाली को नकारा है। बस बात इतनी है कि जनता मेरे साथ है। मेरे साथ भले ही पुलिस न हो प्रशासन न हो। लेकिन मेरे साथ जनता है। 

हमें बदले की सियासत से परहेज :  शर्मा 
अमृतसर कांग्रेस के प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने मजीठिया की ओर लगाए जा रहे आरोपों पर पार्टी का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बदले की राजनीति नहीं करती। हमला हुआ है, लेकिन यह हमला लोगों का वो गुस्सा था, जो उन्होंने दस सालों तक सहा।

यह सीधे तौर पर नशे पर हमला था। उधर, मामले में अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी जे ऐलनचेजिएन का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गुस्सा उतार रहे लोग : लाली
उधर, लाली मजीठिया ने कहा है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को जान का कैसा खतरा। खतरा तो मुझे है। बिक्रम सिंह के अपराधियों से सीधे ताल्लुकात हैं। उन्होंने सत्ता में रहते हुए जमकर मनमानियां की। लोगों का गुस्सा है, जो आज मजीठिया पर उतर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed