फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike used in murder of Sopu leader Gurlal Brar recovered

सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या में इस्तेमाल बाइक बरामद, खंगाली जा रही है सीसीटीवी फुटेज

Tue, 13 Oct 2020 10:55 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Oct 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Bike used in murder of Sopu leader Gurlal Brar recovered
गुरलाल बराड़ - फोटो : अमर उजाला
वेब मॉल के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सोपू नेता गुरलाल बराड़ की हत्या में इस्तेमाल बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। बाइक सेक्टर 26 स्थित ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास से मिली है। इस पर नंबर प्लेट भी फर्जी है। हालांकि पुलिस अभी इस पर कुछ बोल नहीं रही है लेकिन विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इसी बाइक पर हत्यारे सेक्टर 26 पहुंचे और यहां से किसी अन्य वाहन में फरार हुए।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दो हत्यारोपी कोटकपूरा के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, इनमें से एक मनप्रीत और दूसरा चस्का है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस कोटकपूरा समेत पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में अन्य आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सोमवार को पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया समेत शहर के अलग-अलग जगहों और लाइट प्वाइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए वारदातस्थल समेत अन्य आसपास की जगहों पर मोबाइल डाटा भी उठाया है। पुलिस गुरलाल बराड़ के मोबाइल डिटेल भी खंगाल रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए बाउंसर समेत उसके दोस्तों से दूसरे दिन भी पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
सोमवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरलाल बराड़ का सेक्टर-16 के अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गुरलाल को छह गोलियां लगी थीं। तीन गोलियां उसे छूकर निकल गईं। जबकि एक एक गोली सिर, गर्दन और बाजू में लगी थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को भी पुलिस ने गुरलाल के कुछ और दोस्तों के बयान दर्ज किए।


गोलियां बरसाकर की थी गुरलाल की हत्या
शनिवार देर रात मोहाली निवासी सोपू नेता गुरलाल बराड़ (26) की उसकी फॉर्च्यूनर कार में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। गुरलाल प्ले ब्वॉय क्लब के बाहर अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डालकर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed