फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riding youth snatched mobile phone and cash from a passerby, case registered

Chandigarh News: बाइक सवार युवकों ने राहगीर का मोबाइल फोन और नकदी छीनी, केस दर्ज

Sun, 16 Feb 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched mobile phone and cash from a passerby, case registered
चंडीगढ़। शहर में कुछ दिन में छीनाझपटी की वारदात में फिर इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में अब बाइक सवार दो बदमाशों ने नया गांव से कांसल रोड पर 13 फरवरी की रात को एक साइकिल सवार राहगीर का मोबाइल फोन व 500 रुपये छीन लिए। पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-तीन थाने में छीनाझपटी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू निवासी ट्रिब्यून कॉलोनी रोड गांव कांसल मोहाली ने बताया कि वह नया गांव में एक दुकान पर नौकरी करता है। 13 फरवरी की रात को करीब पौने 12 बजे जब वह काम से साइकिल पर घर लौट रहा था तो रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसका मोबाइल फोन व 500 रुपये छीन लिए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed