फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riders snatch chain of woman walking in Sector-15

बाइक सवारों ने सेक्टर-15 में सैर कर रही महिला की चेन झपटी

Sat, 27 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snatch chain of woman walking in Sector-15
चंडीगढ़। सेक्टर-15 में बाइक सवार झपटमार सैर कर रही एक महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 5.45 बजे की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-15डी स्थित मकान नंबर 3480 में परिवार समेत रहती 59 वर्षीय संगीता रोजाना की तरह वह शुक्रवार सुबह भी घर से सैर करने निकली थी। लौटते वक्त जब वह सेक्टर-15डी के मकान नंबर 3469 के पास पहुंची तो पैदल आए एक झपटमार ने उनके गले से चेन झपट ली। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी झपटमार दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उनकी चेन करीब एक तोले की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को सेक्टर-47सी में भी महिला की चेन झपटी थी
वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सैर करके लौट रही सेक्टर-47सी निवासी शोभना से बाइक सवार करीब डेढ़ तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी। इसमें एक आरोपी ने टोपी पहनी हुई थी। वहीं पीड़िता ने अपने दिए बयानों में बाइक का नंबर 0351 बताया था। फिलहाल अभी तक मामला अनसुलझा है। पुलिस अब दोनों मामलों को आपस में जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed