फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riders snapped iPhone retired teacher

बाइक सवारों ने सेवानिवृत्त अध्यापिका से आईफोन और 15 हजार झपटे

Thu, 03 Sep 2020 12:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Bike riders snapped iPhone retired teacher
चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित एक मकान के पास से बाइक सवार दो झपटमार सेवानिवृत्त अध्यापिका से आईफोन और 15 हजार रुपये झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी-379ए और 356 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वारदात बुधवार रात करीब 8.45 बजे की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला चरणजीत ओबरॉय (62) सेक्टर 44 स्थित मकान नंबर 1302 में रहती हैं। बुधवार रात वह जैसे ही गाड़ी से उतरकर घर में जाने लगी तो बाइक सवार दो झपटमार उनका पर्स झपटकर फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में चरणजीत ने बताया कि पर्स में 15 हजार रुपये, आईफोन समेत अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने वारदात के बाद आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed