{"_id":"5f72418d8ebc3e74f325c6e6","slug":"bike-riders-snag-chain-talking-person-talking-mobile-incident-occurred-chandigarh-news-pkl389325796","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने झपटी सवा तोले की चेन, सेक्टर 38 ए में घटी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति से बाइक सवारों ने झपटी सवा तोले की चेन, सेक्टर 38 ए में घटी घटना
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38ए स्थित घर के पास मोबाइल पर बात कर रहे एक निजी कंपनी के एरिया मैनेजर से बाइक सवार सवा तोले सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। आरोपियों का पीछा करने के दौरान गिरने से पीड़ित की बाजू में चोट लग गई। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। सेक्टर-38ए स्थित मकान नंबर 674 में परिवार समेत रहते शिकायतकर्ता मनीष (52) ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में एरिया मैनेजर है। सोमवार शाम वह अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान किसी का फोन आने पर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी बाइक सवार दो युवक पीछे से उनके गले से सोने की चेन झपटकर ले गए। वारदात के बाद वह आरोपियों के पीछे भी भागे लेकिन झपटमार फरार होने में सफल रहे। इस दौरान गिरने से मनीष की बाजू में चोट लग गई। शोर के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर सेक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत सिंह, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार व उनकी टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित मनीष का बयान दर्ज किया। बयान में उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब सवा तोले सोने चेन पहनी थी। वह घर के बाहर बनियान पहनकर टहल रहे थे। इसके चलते झपटमारों को चेन झपटने में आसानी हो गई। झपटमारों ने पहले गली में चक्कर लगाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने अब वारदात स्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है, जिससे आरोपियों का सुराग लग सके।
विज्ञापन
सेक्टर-35 में झपटमारी, शिकायत देने से इनकार
सेक्टर-35 में रविवार रात बाइक सवारों ने एक महिला से पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में 1700 रुपये और जरूरी कागजात थे। हालांकि महिला ने पुलिस को शिकायत देने से इनकार कर दिया। वहीं दूसरी ओर सेक्टर-19 में एक शख्स से 7 हजार की झपटमारी पर पुलिस दौड़ पड़ी। हालांकि मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।