फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike driver dies in accident

हादसा : तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Tue, 27 Apr 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in accident
चंडीगढ़। सेक्टर-20/30 के लाइट प्वाइंट के नजदीक सोमवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी मनजीत शर्मा (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने ऑटो चालक हरिकरन (42) के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे का है। पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी पवन शर्मा ने बताया कि उसका छोटा भाई मनजीत पढ़ाई कर रहा है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में काम करता था। सुबह वह दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल से सेक्टर-26 गए। जहां काम पूरा होने के बाद उन्हें आगे मोहाली जाना था। इसके बाद दोनों भाई अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से मोहाली जा रहे थे। मनजीत आगे बाइक पर चल रहा था, जबकि वह पीछे था। सेक्टर-20/30 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ऑटो ने भाई को जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हाल ही में सेक्टर 8/9/17/18 प्रेस लाइट प्वाइंट पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल की मौत
बीते 22 अप्रैल को सेक्टर-26 में कार की टक्कर से घायल सेक्टर-38 निवासी राजिंदर सिंह की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। राजिंदर सिंह के बेटे वरिंदर ने बताया कि उनके पिता सेक्टर-10 में बिजली विभाग में कार्यरत थे। 22 अप्रैल की दोपहर ड्यूटी के दौरान वह सेक्टर-26 में अपने स्कूटर से काम से गए थे। इस दौरान एक कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए थे। कार चालक ने उन्हें दवा दिलाकर घर छोड़ दिया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
कार की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
सेक्टर-26 निवासी मोनू शर्मा ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है। वह रविवार रात किसी काम से औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जा रहा था। रेलवे लाइट प्वाइंट मध्य मार्ग पार किया तभी एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी निवासी घायल अंबिका (55) को जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां, उसका इलाज चल रहा है। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed