फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike driver collides with iron angle at the entry of Daddumajra Colony, dies

Chandigarh News: डड्डूमाजरा कॉलोनी की एंट्री पर लगे लोहे के एंगल से टकराया बाइक चालक, मौत

Mon, 17 Feb 2025 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bike driver collides with iron angle at the entry of Daddumajra Colony, dies
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी की एंट्री पर लगे लोहे के एंगल में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदरबार निवासी 32 साल के रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। रोहित सेक्टर-38 वेस्ट से आ रहा था।
विज्ञापन

उसने डड्डूमाजरा कॉलोनी के अंदर जाना था। इस दौरान कॉलोनी के एंट्री पर लगा ग्रिल उसे दिखाई नहीं दिया। इसके चलते बाइक लोहे के एंगल से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गया। इससे सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने लहूलुहान अवस्था में रोहित को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोहित ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उसका सिर सीधा लोहे के एंगल में लगा। जिस कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। कॉलोनी में जहां मंडी लगती है वहां भी इस तरह के लोहे के एंगल लगे हुए हैं। जिससे हादसे होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिफ्लेक्टर लाइट भी नहीं लगा रखी
समस्या समाधान टीम वार्ड नंबर 26 के अमित कुमार उर्फ सन्नी ने बताया कि एंगल में रिफ्लेक्टर लाइट नहीं लगी हुई है। रात के समय पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बाइक सवार दंपती भी एंगल से टकरा गए थे, जिससे उनको भी गंभीर चोटें आई थी।



बड़ी गाडियों की नो एंट्री के लिए लगाए गए हैं लोहे के एंगल
सुमित कुमार ने बताया कि कॉलोनी की एंट्री पर लोहे के एंगल इसलिए लगाए गए थे कि कोई बड़ी गाड़ी अंदर न जा पाए। एक एंगल टूट गया था जिससे बड़ी गाडियों की एंट्री भी यहां से होती है। वर्ष 2021 से इस एंगल को हटाने को लेकर आवाज उठाते आए हैं, लेकिन न तो पार्षद इसका कोई समाधान करवाते हैं और न ही प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed