फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bihar Vis election election in Chandigarh house campaign starts

बिहार चुनावों की हलचल चंडीगढ़ में, घर-घर प्रचार शुरु

Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bihar Vis election election in Chandigarh house campaign starts
चंडीगढ़। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शहर में हलचल तेज हो गई है। शहर में बिहार के प्रवासी मजदूरों की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए भाजपा काफी सक्रिय हो गई है। प्रदेश भाजपा की तरफ से यूपी-बिहार के नेताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है, जो चंडीगढ़ में रह रहे बिहार के लोगों से जाकर मिल रहे हैं और बिहार में जाकर भाजपा को वोट देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ में संयोजक बनाए गए गणेश झा ने प्रवासी जनसंपर्क अभियान चलाया। वह शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिहार के लोगों से मिल रहे हैं और भाजपा के कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा प्रवासी लोगों तक पहुंचना है और उन्हें भाजपा के कार्यों की जानकारी देना है, ताकि वह बिहार जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने बताया कि इस जनसंपर्क अभियान में मोहन कुमार, संतोष सिंह, मनोज श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, मोहन कुमार शाह, अशोक शाह, रंजीत झा व सुनील ठाकुर समेत अन्य अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने भी बिहार चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ एक वर्चुअल संवाद किया था। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा को कई निर्देश मिले थे। बैठक के दौरान निर्णय किया गया था कि चंडीगढ़ में बिहार की जिस-जिस विधानसभा के लोग रहते हैं, उनके अनुसार व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे और उन लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed