फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big surprise revealed in the survey, chandigarh street

औचक सर्वे में बड़ा खुलासा, 1808 वेंडर्स की जगह मिले सिर्फ 800

Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Big surprise revealed in the survey, chandigarh street
- फोटो : File Photo
नगर निगम कमिश्नर ने सिर्फ सेक्टर-22 का शत प्रतिशत सर्वे करने के लिए कहा था जबकि शहर के अन्य सेक्टरों का सिर्फ 15 प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स का औचक सर्वे का करने के लिए कहा था, लेकिन सेक्टर-22 में जो अतिक्रमण हटाओ दस्ते की ओर से सर्वे किया गया है उसमें भी करीब 800 वेंडर्स कम पाए गए है। सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी गई है। जबकि जब कंपनी ने जो सर्वे रिपोर्ट नगर निगम को दी है उसमें सेक्टर-22 में 1808 वेंडर्स बताए गए हैं। इन सभी का बायोमेट्रिक सर्वे किया गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सभी सब इंस्पेक्टरों ने अपने-अपने एरिया का सर्वे करके दे दिया है। ऐसे में वेंडर्स को लाइसेंस देने की प्रक्रिया शुरू होगी जबकि वेंडिंग जोन भी तय किए जाएंगे। इसके साथ ही वेंडर्स कम मिलने की रिपोर्ट पर अब कमिश्नर यह भी निर्णय ले सकते हैं कि बाकी के एरिया में भी शत प्रतिशत सर्वे करवाया जाए ताकि सभी की ग्राउंड रिपोर्ट पता चल सके।
विज्ञापन


नगर निगम ने हरियाणा नवयुवा कला समागम से वेंडर्स का सर्वे करवाया था। इस कंपनी ने जो रिपोर्ट दी है उसमें बताया है कि शहर में इस समय 22 हजार से ज्यादा वेंडर्स है। निगम के साथ सर्वे से पहले कंपनी का समझौता हुआ है जिसके अनुसार प्रति वेंडर निगम को 314 रुपये के हिसाब से भुगतान करना है। ऐसे में निगम की ओर से कंपनी को करीब 68 लाख रुपये देने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अभी नगर निगम की ओर से कंपनी को 11 लाख रुपये की राशि का ही भुगतान हुआ है। हरियाणा नवयुवा कला समागम की ओर से 18 जुलाई से लेकर पांच सितंबर, 2016 तक शहर का सर्वे किया गया। इसके साथ ही सबके नाम के साथ-साथ उन सभी आधार लिंक से भी जोड़ने का भी दावा है।


दूसरे राज्यों से आए लोग
अब एक बात यह भी सामने आ रही है कि शहर के स्ट्रीट वेंडर्स के तहत सर्वे करवाने के लिए दूसरे राज्यों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पर फड़ी लगाने के लिए आ गए जो कि अब वापस लौट गए हैं। इसके साथ ही कई नए लोगों ने सिर्फ लाइसेंस बनवाने के लिए लालच में सिर्फ उस समय ही फड़ी लगाई, लेकिन अब औचक सर्वे में वह नहीं पाए जा रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed