फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big statement of Former Punjab CM Parkash Singh Badal over Delhi violence

प्रकाश सिंह बादल बोले- 1984 के बाद दिल्ली में हुई सबसे बड़ी हिंसा, दुश्मनों की पहचान करें

Sun, 01 Mar 2020 06:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Mar 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Big statement of Former Punjab CM Parkash Singh Badal over Delhi violence
बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल की रोष रैली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा 1984 के बाद की देश में सबसे बड़ी हिंसात्मक घटना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर भाईचारक सांझ को कायम रखते हुए अपने साथी एवं दुश्मनों की पहचान करें। बादल रविवार को थर्मल के खेल स्टेडियम में शिअद की ओर से आयोजित रोष रैली को संबोधित कर रहे थे।  

विज्ञापन


बादल ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से लगातार पंजाब के साथ धोखा करती आ रही है। पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भी पंजाब के साथ बड़ा धोखा करते हुए पंजाबी बोलने वाले इलाके देने से इंकार कर दिया था। वहीं खाली खजाने को लेकर मनप्रीत बादल के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि प्रदेश का खजाना कभी खाली नहीं हो सकता। हर साल खजाने का लगातार हिसाब रखा जाता है और उसी हिसाब से योजनाओं को तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन


शिअद छोड़कर टकसाली अकाली दल में जाने वाले नेताओं पर बादल ने कहा कि जब सूबे में दस साल सरकार रहते लाभ ले रहे थे तब उन्हें सुखबीर को हटाने की याद क्यों नहीं आई। उन्होंने कहा कि उक्त नेताओं ने मां पार्टी के साथ गद्दारी की है। सभी नेता पहले भी राजनीतिक तौर पर खत्म हो चुके हैं और आगे भी ऐसा होगा। बादल ने कहा कि सुखदेव सिंह ढींढसा ने ही सुखबीर का नाम अध्यक्ष पद के लिए पेश किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ रुपये के बजाय साढ़े चार रुपये में मिलेगी बिजली: सुखबीर

वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दो बडे़ एलान किए। सुखबीर ने कहा कि सूबे में अकाली दल की सरकार बनते ही गरीबों एवं किसानों को 200 से बढ़ाकर चार सौ यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। मौजूदा समय में लोगों को नौ रुपये प्रति यूनिट मिल रही बिजली साढे़ चार रुपये में दी जाएगी। पंजाब के सभी गांव में सीवरेज पाइप डालकर पक्की गलियां बनवाई जाएंगी।

सुखबीर ने दावा किया कि सरकार बनने के पहले माह से ही यह घोषणाएं लागू की जाएंगी। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जनता की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि बेअदबी कांग्रेसियों ने मिलकर करवाई और पूरा आरोप अकाली दल पर मढ़ दिया।

सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसी जगह पर रैली कर चार सप्ताह में नशा समाप्त करने की कसम खाई थी लेकिन उस पर तो अमरिंदर सिंह पूरे नहीं उतरे। उनके कांग्रेसी विधायक सूबे में नशा तस्करों से प्रति माह वसूली करते हैं। सुखबीर ने कहा कि शिअद का मनप्रीत सिंह बादल से बड़ी मुश्किल से पीछा छूटा है। अब कई कांग्रेसी नेता कहते हैं कि शिअद ने तो मनप्रीत से पीछा छुड़वा लिया लेकिन वह अब कांग्रेस के पल्ले पड़ गए हैं। 

नीयत हो तो खाली खजाना भी भरा होता 
बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की नीयत में खोट है। वे जानबूझकर खजाना खाली होने का ढिंढोरा पीट रहे थे। अगर वित्त मंत्री कंजूसी छोड़कर दिल बड़ा रखें तो खजाना अपने आप उन्हें भरा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed