फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reshuffle in corporation, change Babu sitting on one seat for 15 years

निगम में बड़ा फेरबदल, 15 सालों से एक सीट पर बैठे बाबू बदले

Fri, 17 Jun 2022 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Big reshuffle in corporation, change Babu sitting on one seat for 15 years
चंडीगढ़। नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने वीरवार को 15 वर्षों से एक ही सीट पर जमे 27 कर्मचारियों के विभाग बदल दिए। ये सभी सीनियर सुपरिंटेंडेंट व सुपरिंटेंडेंट स्तर के कर्मचारी हैं। आयुक्त का का कहना है कि तीन वर्ष तक एक विभाग में रहने वाले सभी बाबुओं को इधर से उधर किया जाएगा। काफी समय से नगर निगम में बदलाव नहीं हुए थे इसलिए यह जरूरी था। प्रशासक ने सभी विभागों को आदेश जारी कर कहा है कि वर्षों से एक ही पद पर तैनात कर्मचारियों की बदली की जाए। इसी आदेश के तहत यह तबादले हुए हैं।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों के विभाग बदले
वीणा रानी- एमओएच विभाग से संपत्ति कर विभाग
सुनील दत्त - अतिक्रमण हटाओ दस्ते से पार्किंग व सब ऑफिस मनीमाजरा
निर्मला देवी - पब्लिक हेल्थ विभाग से बिल्डिंग ब्रांच व कॉलोनी
नीलम देवी- फायर विभाग के साथ बुकिंग व विज्ञापन विभाग, अपनी मंडी
कमलजीत कुमार - पब्लिक हेल्थ से एसई पब्लिक हेल्थ के साथ
कंवलजीत कौर - पब्लिक हेल्थ रेंट विंग से एसई बीएंडआर विभाग
मोनिल चौहान - पार्किंग विभाग व एस्टेट विभाग से चीफ इंजीनियर दफ्तर
अजीत सिंह - पब्लिक हेल्थ से एसई हॉर्टिकल्चर के साथ
बलजीत सिंह - इस्टेब्लिशमेंट विभाग निगम से इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच एमओएच
राजीव वालिया - इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच व आईटी के साथ सीआरयू विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
जसविंदर कुमार भल्ला- इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच एमओएच से इस्टेब्लिशमेंट ब्रांच व पार्किंग विभाग
चंदन कुमार - अकाउंट विभाग से संपत्ति कर और आईटी विभाग
रजनी रानी- अकाउंट व इस्टेब्लिशमेंट विभाग से वेंडर सेल व समस्याओं के निस्तारण और एनयूएलएम विभाग
सुदेश कुमार- पार्किंग ब्रांच से सब ऑफिस मनीमाजरा
प्रवीण गोयल- अकाउंट विभाग एमओएच से एस्टेट व अतिक्रमण हटाने वाले दस्ता विभाग
शशि- फायर ब्रिगेड विभाग के साथ आपातकालीन सेवाएं
पूनम मग्गो- बुकिंग विभाग के साथ सुपरवाइजर सामुदायिक केंद्र
नीरू बाला- ओएसडी 2 से विज्ञापन विभाग
सुकेक्षा गोसाईं- स्लॉटर हाउस से अपनी मंडी, एपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार
नवीन मदान- अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते से अकाउंट विभाग
कुलभूषण- एजेंडा ब्रांच के साथ मॉनिटरिंग, आरटीआई और प्लानिंग विभाग
राजीव शर्मा- सुपरवाइजर सामुदायिक केंद्र से बिल्डिंग व कॉलोनी लाइसेंसिंग विभाग
बलकार सिंह- केयरटेकर ब्रांच और लीगल सेल
महेश शर्मा- अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते से एमओएच विभाग
प्रदीप कुमार- एस्टेट विभाग से एमओएच विभाग
सीमा- बागवानी विभाग से एमओएच विभाग
कृष्ण लाल- अतिक्रमण हटाने वाले दस्ते से एसई बागवानी विभाग के साथ
बॉक्स
सुपरिंटेंडेंट का कैडर सबके लिए बराबर
अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सुपरिंटेंडेंट के तबादले पर आयुक्त ने कहा कि निरीक्षक स्तर तक बदलाव नहीं हो सकता है लेकिन सुपरिंटेंडेंट स्तर पर सभी का कैडर बराबर हो जाता है। इस संबंध में कोई ऐसा नियम नहीं है कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते को बदला नहीं जा सकता है। अभी तक यह सिर्फ एक परंपरा के आधार ही तय किया जाता रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
15 दिनों में अन्य पदों पर भी होगा बदलाव
आयुक्त ने बताया कि काफी सालों से निगम में बदलाव नहीं हुए थे। एक साथ सभी पदों पर बदलाव करने से व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए क्रमबद्ध तरीके से बदलाव किए जा रहे हैं। इंजीनियर विभाग के फील्ड स्टाफ में पहले ही बदलाव हो चुका है। जल्द इंजीनियरिंग विभाग और उसके बाद क्लर्कों के पदों में भी बदलाव होगा। अगले 15 दिनों के अंदर निगम में सभी बदलाव को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed