फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reshuffle: Administration sent back four PCS to Punjab

बड़ा फेरबदल: प्रशासन ने चार पीसीएस वापस भेजे पंजाब

Wed, 30 Mar 2022 08:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Big reshuffle: Administration sent back four PCS to Punjab
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने चार पीसीएस अधिकारियों को वापस पंजाब भेज दिया है, जबकि चार नए पीसीएस और दानिक्स कैडर के एक अधिकारी को विभाग सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

आईएएस के भी विभाग बदले गए हैं। आईएएस एसएस गिल से शिक्षा विभाग वापस ले लिया गया है। प्रशासन ने आईएएस पूर्वा गर्ग को शिक्षा सचिव का पद सौंपा है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने आदेश जारी कर पीसीएस केपीएस माही, पीसीएस नवजोत कौर, पीसीएस रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और पीसीएस जगजीत सिंह को वापस पंजाब भेज दिया है। ये अधिकारी पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ प्रशासन में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इनकी जगह चार नए पीसीएस अधिकारियों को विभाग सौंपे गए हैं। इनमें पीसीएस हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, पीसीएस अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस नितीश सिंगला और पीसीएस गुरिंदर सिंह सोढ़ी को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूर्वा गर्ग बनीं शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कई आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किए हैं। शिक्षा व तकनीकी शिक्षा सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे सरप्रीत सिंह गिल से यह विभाग वापस लेकर आईएएस पूर्वा गर्ग को सौंपा गया है। इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव की जिम्मेदारी नितिन कुमार यादव को दी गई है। पहले यह विभाग आईएएस विनोद पी कावले के पास था। श्रम और रोजगार विभाग के सचिव की जिम्मेदारी विनोद पी कावले को दी गई है। पहले यह विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े के पास था। एग्रीकल्चर कोऑपरेशन और पशुपालन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी आईएएस सरप्रीत सिंह गिल को दी गई है। पहले इनमें से कुछ विभाग वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े और आईएएस हरगुनजीत कौर के पास थे। श्रम आयुक्त और को-ऑपरेटिव सोसाइटी के रजिस्ट्रार का कार्यभार डीसी विनय प्रताप सिंह को सौंपा गया है, जबकि यह विभाग पहले आईएएस पूर्वा गर्ग के पास था। एग्रीकल्चर विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी आईएएस हरगुनजीत कौर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---अधिकारियों के पास अब ये विभाग होंगे---
दानिक्स अधिकारी अखिल कुमार
- चीफ जनरल मैनेजर सिटको
- निदेशक आयुष विभाग
- अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य व इंजीनियरिंग
- एडिशनल आईजी जेल
- सुपरिटेंडेंट मॉडल जेल
एचसीएस शालिनी चेतल
- निदेशक समाज कल्याण विभाग
- एमडी, एससी बीसी विकास निगम
- एमडी महिला व बाल विकास निगम
- सचिव (एक्स-ऑफिशियो) सीसीपीसीआर
पीसीएस हरसुहिंदरपाल सिंह बराड़
- अतिरिक्त आबकारी व कराधान आयुक्त
- एग्रीकल्चर सेंसस ऑफिसर
- संयुक्त सचिव व नोडल अधिकारी स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड
- एग्रीकल्चर विभाग के संयुक्त सचिव और रेरा सचिव
पीसीएस राकेश कुमार पोपली
- सीएचबी के सचिव
- उद्योग विभाग के निदेशक और संयुक्त सचिव
- जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर
- अन्य कई विभाग
पीसीएस अमनदीप सिंह भट्टी
- तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव व निदेशक
- निदेशक उच्च शिक्षा विभाग
- गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स के प्रिंसिपल व एचओडी
- प्रिंटिंग व स्टेशनरी के कंट्रोलर
एचसीएस प्रद्युमन सिंह
- परिवहन विभाग के निदेशक
- रजिस्टरिंग व लाइसेंस अथॉरिटी
- एसडीएम साउथ
- अन्य कई विभाग
पीसीएस नीतीश सिंगला
- एसडीएम ईस्ट
- श्रम और रोजगार विभाग के संयुक्त सचिव
पीसीएस गुरिंदर सिंह सोढ़ी
- नगर निगम के सचिव व संयुक्त सचिव
- ग्रामीण विकास व पंचायत के निदेशक
पीसीएस पालिका अरोड़ा
- निदेशक स्कूली शिक्षा विभाग
- निदेशक पशुपालन पशु व मत्स्य पालन विभाग
- अन्य कई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed