फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big relief to farmers in Haryana, special discount will be given on DAP

हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, डीएपी खाद पर पचास रुपये की छूट, 1150 रुपये का मिलेगा बैग

Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Big relief to farmers in Haryana, special discount will be given on DAP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन महासंघ लिमिटेड (हैफेड) ने किसानों को डीएपी खाद पर 50 रुपये प्रति बैग की विशेष छूट दी है। ये छूट 31 मार्च 2020 तक जारी रहेगी। किसानों को अब डीएपी का एक बैग 1150 रुपये का मिलेगा। हैफेड के निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता हैफेड के चेयरमैन सुभाष कत्याल ने की। हैफेड का यह फैसला किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। गेहूं की फसल के लिए अब किसानों में डीएपी खाद की भारी मांग होगी। कत्याल ने बताया कि हैफेड किसानों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले डीएपी और यूरिया उर्वरक उपलब्ध करा रहा है। 
विज्ञापन


पैक्स के विक्रय आउटलेट के माध्यम से ग्रामीण स्तर और सहकारी विपणन समितियों में खाद के बैग उपलब्ध हैं। पर्याप्त मात्रा में डीएपी उर्वरक की व्यवस्था के अलावा हैफेड ने चालू रबी सीजन के दौरान किसानों को समय पर उर्वरक की उपलब्धता के लिए 0.92 लाख मीट्रिक टन यूरिया की अग्रिम तैयारी की है। काफी मात्रा में आपूर्ति पाइपलाइन में है। किसानों को इन उर्वरकों की समय पर उपलब्धता बनाने में हैफेड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खाद के लिए किसानों को अब लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed