फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief to bollywood singer vishal dadlani, statement by jain muni tarun sagar

बॉलीवुड सिंगर को बड़ी राहत, जैन मुनि ने दिया बड़ा बयान

Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
big relief to bollywood singer vishal dadlani, statement by jain muni tarun sagar
विशाल डडलानी को लेकर जैन मुनि तरुण सागर का बयान - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सिंगर विशाल डडलानी को बड़ी राहत देते हुए जैन मुनि तरुण सागर ने बड़ा बयान दिया है। जैन मुनि तरुण सागर ने जैन समाज के लोगों से कहा है कि उन्होंने संगीतकार विशाल डडलानी को माफ कर दिया है और वे भी उन्हें माफ कर दें।
विज्ञापन


जैन मुनि तरुण सागर चातुर्मास समिति के महासचिव कैलाश चंद जैन ने बताया कि संगीतकार विशाल डडलानी ने फेसबुक और ट्विटर पर खुला पत्र लिखकर जैन मुनि से माफी मांगी है।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए जैन मुनि तरुण सागर ने जैन समाज को कहा है कि वे विशाल डडलानी को माफ कर दें। जैन मुनि ने विशाल डडलानी को नसीहत दी है कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए एक बार आकर माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डडलानी ने मुनि के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

big relief to bollywood singer vishal dadlani, statement by jain muni tarun sagar
‌vishal dadlani
विदित रहे कि डडलानी ने जैन मुनि तरुण सागर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस कारण जैन समाज में रोष था। देशभर में डडलानी के खिलाफ जैन समाज के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया था। देश के विभिन्न भागों में विशाल डडलानी के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया गया है।

पत्र में क्या लिखा डडलानी ने
विशाल डडलानी ने अपने पत्र में कहा है कि मेरा किसी को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। अपनी दयालुता दिखाते हुए मुनि जी ने पहले ही कह दिया है कि मेरे वाक्य कोई मायने नहीं रखते।

परंतु फिर भी मुझे व्यक्तिगत तौर पर माफी चाहिए। यह मेरी आशा है कि मैं अपना पछतावा और उनके प्रति अपना सम्मान उन तक पहुंचा सकूं। पर्यूषण के समय में आपकी माफी चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed