फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big relief ram rahim movie msg

राम रहीम की फिल्म MSG को सरकार से बड़ी राहत

Fri, 16 Jan 2015 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Jan 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
big relief ram rahim movie msg

ट्रिब्यूनल की हरी झंडी मिलते ही भले ही MSG का विरोध शुरू हो गया हो, लेकिन हरियाणा सरकार ने इस मामले में राम रहीम को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव और कृषिमंत्री ने अपने ताजा बयानों में फिल्म का समर्थन किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव ने बताया कि MSG के मामले में सरकार निक्ष्पक्ष तरीके से काम करेगी। राज्य में कानून व्यवस्था में कोई समस्या नहीं है। सेंसर बोर्ड से अगर फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल जाती है तो सरकार को सिनेमाघरों में फिल्म चलने से कोई ऐतराज नहीं है।
विज्ञापन


हिसार में MSG के विरोध में इनसो के प्रदर्शन पर बयान देते हुए जवाहर यादव बोले कि राजनीतिक पार्टियों के पास कानून के दायरे में रहकर ही प्रदर्शन करने का अधिकार होगा। दायरे से बाहर हुए तो सरकार कार्रवाई के लिए मजबूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म बनी है तो इसे इंज्वाय करो

big relief ram rahim movie msg

वहीं, कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनकड़ ने कहा कि जब देश में पीके फिल्म रिलीज हो सकती है तो इस फिल्म को लेकर इतना बवाल क्यों? मंत्री आगे कहते हैं कि अगर एक फिल्म में हीरो चाकू लगने के बाद जिंदा हो सकता है।
दस-दस लोगों को मार सकता है तो एक बाबा क्यों नहीं? फिल्म बनी है तो इसे इंज्वाय करो।

महासभा इसके समर्थन में
देशभर में भले ही हंगामा हो रहा हो, लेकिन हिंदू महासभा इसके समर्थन में है। महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मपाल सिवाच एवं प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने बयान में कहा है कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चित हो चुकी है। जब देश में पीके फिल्म रिलीज हो सकती है कि एमएसजी क्यों नहीं? क्या बाबा हिंदू हैं, इसलिए रोक लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि सभा का एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही बाबा से मुलाकात करेगा। कहा कि अभी फिल्म देखी नहीं है। देखने के बाद ही आगे कोई विचार किया जाएगा कि फिल्म में आखिर क्या है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed