{"_id":"56eec4954f1c1bcc26f14f2c","slug":"big-relief-for-panchkula-resident-underpass-will-be-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला वासियों को जाम से मिलेगी निजात, बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला वासियों को जाम से मिलेगी निजात, बनेगा अंडरपास
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
अंडरपास
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही पंचकूला सेक्टर-20 के लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। यहां प्रस्तावित अंडरपास का मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंच चुका है। गडकरी ने इस मामले में अपने विभाग को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ऐसी स्थिति में अब जल्द ही अंडरपास पर वर्कआउट होने लगेगा। फिलहाल सेक्टर-20 के रेजिडेंट्स को ओवरब्रिज के नीचे लगने वाले जाम के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
फिलहाल सेक्टर-20 में फ्लाई ओवर के नीचे एक ही अंडर पास बनाया गया है। यह अंडर पास दूसरे फ्लाई ओवर के नीचे होने के कारण छोटा है। ऐसी स्थिति में रोजाना सैकड़ों लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। ध्यान रहे कि मौजूदा अंडरपास के अलावा अब तक कोई अन्य विकल्प नहीं निकाला जा सका है।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगी राहत
सेक्टर-12 और 12ए की डिवाइडिंग रोड को सेक्टर-20 और 21 की रोड के साथ एक अंडरपास से जोड़ा जाएगा। इससे मौजूदा अंडरपास पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। लोगों को जाम की स्थिति से छुटकारा भी मिल जाएगा।
विज्ञापन
फिर भी है ट्रैफिक
जीरकपुर से कालका नेशनल हाईवे फोरलेन होने के बाद लोगों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलनी चाहिए थी, लेकिन यहां के लोगों की समस्या और बढ़ गई है। इस सेक्टर में करीब 110 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं। इसमें हजारों परिवार रहते हैं।
विधायक ने की पहल
इस मामले को लेकर कुछ समय पहले विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और उन्हें पत्र भेजकर अंडरपास बनाने की मांग की थी। केंद्रीय मंत्री की ओर से विधायक को एक पत्र भी आया था। बताया जाता है कि अंडरपास का यह मामला कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता पी (1) को भेज दिया गया है।
ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक ने बताया कि मैं इस मामले का फॉलोअप लगातार कर रहा हूं। मेरी कोशिश है कि अंडरपास जल्द से जल्द बने, जिससे लोगों को राहत मिल सके।