{"_id":"57cc595d4f1c1bfd353174ab","slug":"big-railly-of-farmers-3-sp-dsp-including-2-500-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसानों की विशाल रैली: 3 एसपी, 7 डीएसपी समेत 2,500 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की विशाल रैली: 3 एसपी, 7 डीएसपी समेत 2,500 पुलिसकर्मी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस ने पंजाब से अपनी मांगों को लेकर मटका चौक पर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे किसानों को शहर के बोर्डर पर ही रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। सोमवार को किसानों को शहर के अंदर दाखिल होने वाले रास्तों पर लगभग 2500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस ने पहले ही किसानों को अगाह किया था कि पूरे शहर में धारा 144 लगी हुई है और बिना इजाजत केअगर प्रदर्शन हुआ तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
सोमवार को पंजाब से शहर में सात किसान यूनियनें प्रदर्शन करने आ रही है। रैली वाले दिन शहर में 3 एसपी, 7 डीएसपी, 29 इंस्पेक्टर और ढाई हजार पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस ने बताया कि किसानों की रैली को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने मटौर बैरियर, जीरकपुर बैरियर, हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर अतिरिक्त और रिजर्व फोर्स तैनात कर दी है। इसके अलावा मटका चौक पर काफी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे। पंजाब गवर्नर हाउस के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दी गई है।
इससे पहले हीरा सिंह चौक पर काफी मात्रा में पुलिस जवान रहेंगे। एसपी लॉ एंड आर्डर रोशन लाल ने बताया कि पंजाब के किसान शांतिपूर्ण रैली सेक्टर 25 रैली ग्राउंड में कर सकते है। अगर किसानों ने धारा 144 तोड़ी तो पुलिस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पहले भी किसानों से कहा था कि वो अपना धरना रैली ग्राउंड में शांति पूर्वक दे।