फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   big present of bjp govt to girls, who want to do job in night shift

नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Sat, 15 Oct 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
big present of bjp govt to girls, who want to do job in night shift
वर्किंग वूमेन
नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। खासकर उनके लिए जो नाइट की शिफ्ट में काम करना चाहती हैं।
विज्ञापन


दरअसल, रात के शिफ्ट में महिला कर्मचारियों को कार्य करने के लिए हरियाणा की 135 वाणिज्यिक संस्थानों को मंजूरी प्रदान की गई है। इससे विभिन्न क्षेत्रों में नाइट शिफ्ट में काम करने वाली 60 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ होगा।

श्रम एवं रोजगारी मंत्री ने किया ऐलान

big present of bjp govt to girls, who want to do job in night shift
वर्किंग वूमेन
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सितंबर तक राज्य के 91 वाणिज्यिक संस्थानों ने अपना पंजीकरण करवाया है। इससे इन संस्थानों में कार्य करने वाली महिलाएं रात के शिफ्ट में भी आसानी से दफ्तरों में कार्य कर सकेंगी।

अभी तक प्रदेश के कुल 135 संस्थानों ने स्वयं को वाणिज्यिक संस्थान अधिनियम के तहत पंजीकरण रिन्यू करवाया है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर संचालित होने वाले बीपीओ, केपीओ, स्टार होटलों सहित आईटी क्षेत्र से संबधित कंपनियां हैं।

श्रम मंत्री ने कहा कि संस्थानों का पंजीकरण एक वर्ष के लिए किया जाता है। संस्थानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है, ताकि उन्हें कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed