फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big marathon season four on sukhna lake chandigarh

सुखना लेक पर बिग मैराथॉन 13 मार्च को, एंट्री करवाएं

Fri, 12 Feb 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 Feb 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
big marathon season four on sukhna lake chandigarh

चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का संदेश लोगों को देने के लिए 13 मार्च को सुखना लेक पर बिग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ में मैराथन का यह चौथा सीजन होगा। इस दौरान तीन तरह कीरेस प्रोफेशनल, वेटरन और रन फार फन का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


पहली दो तरह की दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी ‘बिग चंडीगढ़ मैराथन सीजन 4’ के आयोजक एग्जोटिक ग्रुप के प्रवक्ता ने वीरवार को एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के मैराथन का संदेश है- मैं अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाऊंगा। इस मौके पर मैराथन को प्रमोट करने के लिए बालीवुड हस्ती नीरू बाजवा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन


प्रोफेशनल रेस
यह रेस 21 किलोमीटर की होगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र केप्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रोफेशनल रेस सुबह 6 बजे शुरू होगी। इसमें (पुरुष/महिला) वर्ग के विजेताओं को 50 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 30 हजार और तीसरे स्थान पाने वाले को 20 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेटरन रेस
यह रेस तीन किलोमीटर की होगी। इसमें 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह रेस 8 बजे होगी। इसमें पहले स्थान केलिए 25 हजार, दूसरे स्थान केलिए 15 हजार, तीसरे स्थान केलिए 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

रन फार फन

इसमें बच्चे से लेकर किसी उम्र का कोई भी हिस्सा ले सकता है। यह रेस तीन किलोमीटर की होगी। इसके लिए कोई इनामी राशि नहीं रखी गई है।

एंट्री फीस
मैराथन में हिस्सा लेने वालों केलिए 500 और 100 रुपये एंट्री फीस रखी गई है। एंट्री फीस से प्राप्त राशि एनजीओ या चंडीगढ़ टूरिज्म की ओर से शहर को स्मार्ट सिटी बनाने वाले लिए दी जाएगी। एंट्री के लिए 18003010927 पर मिस्ड काल कर रजेस्ट्रेशन करा सकते हैं।

हेल्थ के लिए दौड़ जरूरी
मैराथन को बढ़ावा देने पहुंची एक्टर नीरू बाजवा ने कहा कि हर किसी को दौड़ना चाहिए। दौड़ से आप न के वल अपने को फिट रख सकते हो ब्लिक सारे दिन तरोताजा भी रह सकते हो।


नीरू ने कहा मुझे इस इस बात की खुशी हो रही स्मार्ट सिटी की राह पर चल रहे चंडीगढ़ में इसे आयोजित किया जा रहा है। नीरू ने कहा कि वह दो बार मैराथन में हिस्सा ले चुकी है।

इन्होनें ने कहा वह खुद 5 किलोमीटर तक दौड़ सकती हैं। नीरू ने कहा दौड़ के साथ साथ फिट रहने केलिए साइक्लिंग भी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed