फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big hoardings put up on arrival of PM-CM, Mayor asked for copy of approval from officials

Chandigarh News: पीएम-सीएम के आगमन पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग, मेयर ने अधिकारियों से मांगी मंजूरी की कॉपी

Sat, 19 Oct 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Big hoardings put up on arrival of PM-CM, Mayor asked for copy of approval from officials
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कई राज्यों के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ पहुंचे थे। उनके स्वागत में सड़कों के किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए थे। अब शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने अधिकारियों से पूछ लिया है कि क्या भाजपा ने इसके लिए इजाजत ली थी। अगर नहीं, तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेज जुर्माने के साथ फीस वसूला जाए। मेयर ने निगम के अधिकारियों को लिखा है कि 16 और 17 अक्तूबर को मध्यमार्ग पर ट्रांसपोर्ट चौक से ढिल्लों थिएटर, ट्रांसपोर्ट चौक से लेकर आईटी पार्क के ललित होटल तक भाजपा के कई नेताओं के बड़े-बड़े बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे। यह सब हरियाणा के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए थे। यह सारे होर्डिंग बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इसे लेकर उन्होंने निगम के अधिकारियों से पूछा है कि क्या इन होर्डिंग और बैनर को लगाने से पहले भाजपा की तरफ से नगर निगम से इजाजत ली गई थी। इजाजत दी गई है तो परमिशन लेटर की कॉपी की मांग की। साथ ही पूछा है कि भाजपा ने इसके लिए कितनी फीस चुकाई है। कहा है कि अगर भाजपा ने इजाजत नहीं ली है तो नियमों के अनुसार जुर्माने के साथ फीस वसूलने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को नोटिस भेजा जाए। हालांकि, सूत्रों के अनुसार हरियाणा डीपीआर की तरफ से होर्डिंग लगाने के लिए निगम से इजाजत ली है। उन्होंने फीस भी चुकाई हुई है लेकिन मेयर के इन सवालों से एक बार फिर शहर में सियासी घमासान मच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed