फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big fire in shahid udham singh colony, Mohali news

गैस सिलेंडरों से होते रहे धमाके, एक-एक कर 15 झुग्गियां जली, कई लोग झुलसे

Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 17 May 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
big fire in shahid udham singh colony, Mohali news
Fire in Mohali
मोहाली फेज-8बी में मंगलवार शाम शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी में आग लग गई। आग लगने से 15 झुग्गियां जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गईं। फायर ब्रिगेड व प्राइवेट कंपनियों के 12 फायर टेंडरों की मदद से ढाई घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस दौरान आग बुझाते करीब पांच लोग झुलस गए। इनमें महिल, पुुरुष व बच्चे शामिल हैं। जिन्हें मौके पर प्राथमिक चिकित्सा दी गई। हालांकि आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि किसी झुग्गी में खाना बना रहा हो। इस दौरान आग लग गई हो।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम पौने छह बजे झुग्गियों में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच र्गइं। साथ ही आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि झुग्ग्यिों में लोगों के गैस सिलेंडरों के ब्लास्ट होने से आग बढ़ती जा रही थी। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने काफी मुश्किल से आग को काबू किया। कुछ लोग अपने सामान को बचाने के लिए जलती आग में घुसे जा रहे थे।
विज्ञापन


जिससे फायर कर्मियों को भी काफी मुश्किल आ रही थी। पार्षद अमरीक सिंह सोमल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने का वादा किया। अतिरिक्त जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह ने बताया कि 15 झुग्गियां जलीं हैं। करीब 12 गाड़ियों की मदद से आग को काबू पाया है। किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगदड़ में कई बच्चे हुए गायब

big fire in shahid udham singh colony, Mohali news
Fire in Mohali
गोदाम तक पहुंचती आग तो हो जाता काफी नुकसान
जिस जगह आग लगी थी उससे कुछ कदमों की दूरी पर एक गैस एजेंसी का गोदाम है। जिसमें बड़ी संख्या में सिलेंडर थे। अगर उस गोदाम  तक आग पहुंच जाती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। इस दौरान इलाके के लोगों ने भी फायर कर्मियों का सहयोग दिया।

बच्चे को निकालते महिला झुलसी
आग को बुझाते समय शारदा नाम की एक महिला भी आग की चपेट में आ गई। आग से उसकी बाजू जल गई। हालांकि महिला ने हिम्मत नहीं हारी। उसने पूरी ताकत लगाकर बच्चे को बचा लिया।

आग से बचाते समय बच्चा घायल
 आग में एक बच्चा फंस गया था। गुड्डू का यह बच्चा था। इस दौरान बच्चे के सिर पर काफी चोट आई। उनके पेरेंट्स का रो-रो कर बुरा हाला था।

भगदड़ में कई बच्चे हुए गायब
जिस समय आग लगी। उस समय कॉलोनी में पूरी तरह भगदड़ मच गई थी। कई लोगों के बच्चे भी इस दौरान ग़ुम हो गए थे। कई बच्चों का शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाया।

बहन की की शादी के लिए जोड़ी रकम जली

big fire in shahid udham singh colony, Mohali news
Fire in Mohali
बहन की की शादी के लिए जोड़ी रकम जली
शहीद ऊधम सिंह कॉलोनी में लगी आग से कई लोगों का सब कुछ उजड़ गया है। लोगों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक यह आपदा कहा से आ गई। कॉलोनी निवासी गुुड्डू ने बताया कि वह कुशीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने बड़ी मेहनत कर 35 हजार रुपये जमा किए थे। लेकिन आग की वजह से उनके सारे पैसे जल गए हैं। उनकी कुछ समय बाद ही बहन की शादी थी। लेकिन इस आग के चलते अब सारा परिवार आफत में आ गया है। उन्होंने कहा कि  उनके पास आज खाने तक के पैसे नहीं रह गए है। वहीं, सिर पर छत भी नहीं है।

सबकुछ जल गया यादें रह गई
अमर और उनकी पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि उन्होंने जो कुछ भी बचाकर रखा था। वह सारा आग की भेंट चढ़ गया है। इसके अलावा बैंक खाते संबंधी दस्तावेज भी जल गए हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर इस सामान की रिकवरी कैसे होगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ उनकी थोड़ी बहुत ज्वैलरी बची है। 

बच्चा किताबें बचाने में लगा रहा
इस दौरान जब आग लगी हुई थी। सब तरफ भगदड़ मची हुई थी। इस दौरान पांच साल का एक बच्चा अपनी किताबें बचाने में लगा हुआ था। उसका कहना था कि अगर किताबें ही जल जाएगी तो वह स्कूल कैसे जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed