फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big fight today... Alliance hopes for a miracle, BJP fears cross voting

Chandigarh News: आज महामुकाबला... गठबंधन को चमत्कार की आस, भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर

Mon, 04 Mar 2024 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Big fight today... Alliance hopes for a miracle, BJP fears cross voting
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय में सोमवार को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होंगे। मेयर कुलदीप कुमार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है जो चुनाव संपन्न कराएंगे। जीत के आंकड़े अभी भाजपा के पक्ष में हैं लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन दोनों पदों को जीत का दावा कर रहा है। भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर है इसलिए उसने अपने पार्षदों को शहर से बाहर रखा है।निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे से चुनाव की कार्यवाही शुरू होगी। मतदान बैलेट पेपर से होगा। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने 28 फरवरी को नामांकन भरा था। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर गठबंधन के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गाबी और भाजपा के प्रत्याशी कुलजीत सिंह संधू के बीच और डिप्टी मेयर के पद पर गठबंधन की प्रत्याशी निर्मला देवी और भाजपा प्रत्याशी राजिंदर शर्मा के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

आप और कांग्रेस के नेता भली-भांति जानते हैं कि उनके पास बहुमत नहीं है, इसलिए वो किसी चमत्कार की उम्मीद कर रहे हैं। वर्तमान में बहुमत भाजपा के पास है। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के भाजपा में जाने की वजह से सांसद किरण खेर को मिलाकर भाजपा के पास अब कुल 18 वोट हैं। पिछली बार अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भी भाजपा को ही वोट दिया था। ऐसे में भाजपा के पास कुल 19 वोट का आंकड़ा है।
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी के 10 और कांग्रेस के सात पार्षदों को मिलकर गठबंधन के पास सिर्फ 17 वोट हैं। चुनाव में जीत के लिए आप ने अपने उन तीनों पार्षदों से संपर्क करने की भरपूर कोशिश की जो भाजपा में चले गए हैं लेकिन सफलता मिलती नहीं दिख रही। बता दें कि पहले यह चुनाव 27 फरवरी को तय हुए थे लेकिन मेयर कुलदीप कुमार और आप-कांग्रेस का कोई पार्षद सदन नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से चुनाव चार मार्च के लिए तय हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी वोट क्रॉस या अमान्य हुआ तो बदल सकते हैं नतीजे
भाजपा के पास पर्याप्त आंकड़े हैं लेकिन अगर किसी पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की तो खेल बिगड़ सकता है, क्योंकि भाजपा की बढ़त बेहद मामूली है अगर एक पार्षद ने भी क्रॉस वोट किया या एक भी वो अमान्य हुआ तो पूरा मामला उल्टा पड़ सकता है इसलिए भाजपा के सभी पार्षद नामांकन के दिन के बाद से ही शहर से बाहर हैं। पार्टी की तरफ से सभी पार्षदों को सावधानी ने वोट डालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आप छोड़ भाजपा में शामिल हुईं पार्षद नेहा और पूनम को लेकर सोमवार को सदन के अंदर हंगामा भी हो सकता है।

भाजपा में गए तीनों पार्षद अब तक बाहर
हाल ही में भाजपा में गए वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर हैं। वो अभी घर भी नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि पहले वो तीनों पंचकूला के एक निजी होटल में थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी हाउस और अब बरवाला में कहीं हैं। भाजपा को डर है कि आम आदमी पार्टी उनसे फिर संपर्क करके उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे इसलिए उन्हें बाहर रखा गया है। अब यह तीनों पार्षद सोमवार को ही सीधे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पहुंचेंगे।

नगर निगम के पास रहेगी भारी सुरक्षा, जाने से बचें
चुनाव की वजह से नगर निगम के पास भारी सुरक्षा रहेगी। सेक्टर-17 स्थित नगर निगम कार्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। पैदल भी उन्हीं को जाने दिया जाएगा, जिनकी अप्वाइंटमेंट है या फिर जो वहां काम करते हैं। पिछले दिनों चुनाव के दिन रास्ते बंद होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई इसलिए अगर किसी को बहुत जरूरी काम न हो तो सोमवार को नगर निगम की तरफ जाने से बचें।

चुनाव में भाजपा का समर्थन न करे अकाली दल : कांग्रेस
चंडीगढ़ कांग्रेस ने शिरोमणि अकाली दल से अपील की है कि वह सोमवार को भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन न करे। प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा पर किसान विरोधी मानसिकता रखने वाली पार्टी होने का आरोप लगाया। कहा कि अकाली दल को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि 2021 में 700 से ज्यादा किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसी स्थिति के बावजूद अगर फिर भी हरदीप सिंह भाजपा को वोट देते हैं तो यह किसानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा ही होगा।


वर्तमान में वोट का गणित
भाजपाः 17 पार्षद + एक सांसद

आम आदमी पार्टी : 10
कांग्रेस : 7
अकाली दल : 1

इनके बीच होगा मुकाबला
पार्टी
सीनियर डिप्टी मेयर डिप्टी मेयर
आप-कांग्रेस (गठबंधन) गुरप्रीत सिंह गाबी निर्मला देवी
भाजपा कुलजीत सिंह संधू राजिंदर शर्मा

--- वर्जन ---
जो भी नतीजे आएंगे वो पार्टी को होगा कबूल
निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव होंगे। जो भी नतीजे आएंगे वो पार्टी को कबूल होगा। हालांकि मुझे लगता है कि शहर की बेहतरी के लिए पार्षद अपनी अंतरआत्मा की बात को सुनेंगे और आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन का ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर बनेगा।

-डॉ. एसएस आहलूवालिया, प्रदेश-प्रभारी, आप

भाजपा के पास बहुमत
हमारे सारे पार्षद एक साथ हैं। भाजपा के पास बहुमत है। पिछली बार भी चुनाव होते तो भाजपा का जीतना तय था। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ही चुनाव से भाग रही है। भाजपा के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर शहर के बेहतरी के लिए अच्छे से कार्य करेंगे।
- जेपी मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed