फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big Decision by Punjab Cm Bhagwant Mann Live

Punjab: 15 जून से दिल्ली एयरपोर्ट तक चलेंगी पंजाब रोडवेज की लग्जरी बसें, देना होगा आधा किराया

Fri, 10 Jun 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Jun 2022 02:06 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि हम आज पंजाबियों से किया गया एक और वादा पूरा कर रहे हैं। हमने पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक निजी बस माफियाओं की मनमानियों को खत्म करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Big Decision by Punjab Cm Bhagwant Mann Live
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : twitter

विस्तार

अब पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक सरकारी रोडवेज की सुपर लग्जरी बसें पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 15 जून से बस सेवा शुरू करने का एलान किया। उन्होंने दावा किया कि अब बस में सफर करने के लिए आधा किराया देना होगा। इस सेवा से विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को घर आने में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि हमें लोगों ने माफिया के खात्मे के लिए राज्य में सेवा करने के लिए विशाल जन समर्थन दिया है। पंजाब सरकार के इस फैसले से ट्रांसपोर्ट माफिया की कमर टूट जाएगी। मुख्यमंत्री ने चिंता प्रकट की है कि दशकों से केवल प्राइवेट ट्रांसपोर्ट माफिया ही इस रूट पर बसें चला रहा था और अपनी मनमर्जी से किराया वसूल कर लोगों को लूट रहा था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन लोगों ने इस कारोबार पर एकाधिकार कायम कर लिया था और लोगों का शोषण कर रहे थे। भगवंत मान ने कहा कि विदेश से पंजाब आने वाले बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय हमेशा यह शिकायत करते थे कि क्यों केवल प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों को ही इस रूट पर बसें चलाने का हक है और क्यों पंजाब सरकार इन रूटों पर बसें नहीं चला रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ट्रांसपोर्ट माफिया को खत्म करके पंजाब की लोक-हितैषी सरकार यह सुपर लग्जरी बसें चलाएगी जो प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से आधे से भी कम किराया वसूलेगी और उनकी अपेक्षा मुसाफिरों को दोगनी सुविधाएं देगी। राज्य की पुरातन शान को बहाल करने का प्रण लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब जल्द ही देश का अग्रणी राज्य बन जाएगा। 

उन्होंने कहा कि वह दिन बीत गए जब करदाताओं का पैसा नेताओं द्वारा लूटकर बैंकों में जमा करवाया जाता था लेकिन अब यह पैसा आम लोगों के कल्याण के लिए सोच-समझ कर इस्तेमाल किया जाएगा। भगवंत मान ने राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए लोगों से सहयोग और समर्थन की मांग की।

वेबसाइट पर मिलेगी समय सारणी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इन बसों की बुकिंग पंजाब रोडवेज और पनबस की वेबसाइटों से बहुत आसान ढंग से की जा सकती है। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि इन बसों के आने-जाने की समय-सारणी भी वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी।

पंजाब के लोगों को मुफ्त घोषणाएं नहीं चाहिए: भाजपा
मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस एलान पर भाजपा नेता और संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी केवल ढिल्लों ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास शासन में अनुभव की भारी कमी है। भाजपा संगरूर में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और कार्गो टर्मिनल का निर्माण करना चाहती है। अब पंजाब के लोगों को मुफ्त की घोषणाएं नहीं उन्हे सम्मानजनक रोजगार चाहिए। मुफ्त के पैसे बांटने से समृद्धि नहीं आती। राज्य में समृद्धि रोजगार तथा उद्योगों से आती है। जिसके लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed