{"_id":"1141d103674492f53d81d11f50ae8a4c","slug":"big-blow-to-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को बड़ा झटका, कैप्टन के खास शिअद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को बड़ा झटका, कैप्टन के खास शिअद में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 11 Apr 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खास माने जाते लुधियाना के पायल हलके से सीनियर कांग्रेसी नेता जगजीवन पाल सिंह गिल सहित छह सीनियर कांग्रेसी नेता शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं। पार्टी के सरपरस्त और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सिरोपा पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया।
विज्ञापन
रानी झांसी रोड पर आयोजित समारोह में जगजीवन के अलावा सीनियर नेता और ब्लॉक समिति दोराहा के वाइस चेयरमैन कुलवंत सिंह, भरपूर सिंह बुआणी डायरेक्टर शुगर मिल बुड्ढेवाल, दविन्द्र सिंह व बीर बलराज सिंह मकसूदड़ा ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। इस मौके पर जगजीवन पाल सिंह गिल ने कहा कि कांग्रेस में मेहनती और ईमानदार वर्करों की अब कोई पूछ नहीं रही।
विज्ञापन
उनको महसूस हुआ कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ही हर वर्कर की भलाई के लिए काम कर रहा है। बादल सरकार ने प्रशंसनीय कार्य किए हैं और इस लिए उन्होंने वापस शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने का फैसला किया है। इस अवसर पर बादल ने कहा कि कांग्रेस में इस समय निराशा का आलम है। इसके नेता एक दूसरे को हराने के लिए तत्पर हैं और इसको देखते हुए नेता पार्टी छोड़ कर शिअद में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाल एक हारे हुए जुआरी जैसा है, जो हार सामने देख कर शोर मचा लेता है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इस लिए वह कभी दरबार साहिब पर हमले का मामला तो कभी कोई मुद्दा उछालने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं।
अमृतसर मुकाबले पर चुटकी लेते हुए बादल ने कहा कि पहले मालवा वालों ने उनके बेटे रणइंदर सिंह को हराकर भेजा था और अब माझे वाले कैप्टन कोे हराकर घर भेजेंगे।
बादल ने विश्वास जताया कि इन चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए केंद्र में मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार बनेगी। पंजाब में नशों को पकड़ने के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सारे मामले की पंजाब पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है, इसमें शामिल कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा और हर आरोपी को सजा जरूर मिलेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों, संता सिंह उमैदपुरी चेयरमैन और प्रधान अकाली जत्था देहाती, हीरा सिंह गाबड़िया पूर्व मंत्री प्रधान अकाली जत्था शहरी, मान सिंह गर्चा एमडी सहकारी बैंक लुधियाना, हरिन्द्र सिंह बोबी गरचा सीनियर नेता और बाबा जगरूप सिंह मौजूद रहे।