फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big bash in pro wrestling league, sakshi malik match

प्रो रेसलिंग लीग: हिसार की पूजा को साक्षी मलिक ने 16-0 से हराया

Sat, 07 Jan 2017 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sat, 07 Jan 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
big bash in pro wrestling league, sakshi malik match
साक्षी मलिक - फोटो : File Photo
दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में चल रही प्रो रेसलिंग लीग में शुक्रवार को हिसार की पूजा ढांडा को रोहतक की साक्षी मलिक से हार का सामना करना पड़ा। रियो ओलंपिक 2016 में ब्रांज मेडल विजेता साक्षी मलिक ने 58 किलोग्राम भारवर्ग में दिल्ली की ओर से खेलते हुए जयपुर की ओर से खेल रही पूजा ढांडा को 16-0 से मात दी।
विज्ञापन


साक्षी ने मैच के दौरान टेक्नीकल पॉइंट लेने के लिए पूजा को कोई मौका नहीं दिया। तथा तीन मिनट तक चले पहले राउंड में 8-0 की बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में साक्षी ने ढाई मिनट में 8-0 की बढत बना मैच अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूजा ढांडा हिसार के महाबीर स्टेडियम में कुश्ती की कोच भी है। तथा काफी लड़कियों को प्रशिक्षण दे चुकी है। पूजा ने अपना पहला मैच हिसार की मंजू सिहाग के खिलाफ खेला था। जिसमें पूजा ने जीत हासिल की थी। पूजा का अगला मुकाबला 9 जनवरी को मुंबई की ओर से खेल रही हिसार की सरिता के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed