फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big action of Telangana police on chitfund company in Hisar

अगर आप भी पैसा दोगुना करने का देख रहे हैं सपना, तो जरूर पढ़ें ये खबर, टेंशन में आ जाएंगे

Mon, 10 Sep 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Updated Mon, 10 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Big action of Telangana police on chitfund company in Hisar
सांकेतिक तस्वीर
अगर आप भी पैसे को जल्द दोगुना करने के बारे में सोच रहे हैं,तो ये खबर जरूर पढ़ें। कहीं आप भी इन निवेशकों की तरह ठगी का शिकार न हो जाए। हरियाणा में ऐसी ही कंपनी के बारे में खुलासा हुआ है। यहां, हिसार की मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी फ्यूचर मेकर एंड लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड पर तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई के बाद फतेहाबाद पुलिस ने भी शिकंजा कस दिया है। फ्यूचर केयर के सीएमडी और एमडी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक अन्य चिटफंड कंपनी पर भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार देर रात वकील सुभाष जांगू की शिकायत पर जाट धर्मशाला से संचालित चिट फंड कंपनी वीडीएसटी के चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वीडीएसटी को हाल ही में फ्यूचर मेकर में मर्ज किया गया था। वहीं, सदर थाना पुलिस ने सीएम विंडो एमिनेटर सिटीजन के जिला सचिव अनिल सिहाग की शिकायत पर फ्यूचर मेकर के सीएमडी, एमडी और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी व प्राइज चिट्स एंड मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (बैनिंग) एक्ट 1978 की धारा 4, 5, 6 के तहत केस दर्ज किया है। दोनों कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद निवेशकों में हड़कंप है। हालांकि कोई भी निवेशक सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही किसी निवेशक ने पुलिस में शिकायत की है। पता चला है कि इस तरह की चिट फंड कंपनियों में जिले के सैकड़ों युवाओं ने करोड़ों रुपये निवेश कर रखे हैं। चिट फंड कंपनियों के फैलते जाल के देखते हुए मैंने दो माह पूर्व पुलिस को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की थी। अब पता चला है कि पुलिस ने तो एफआईआर दर्ज कर ली। - अनिल सिहाग, जिला सचिव, सीएम विंडो एमिनेटर सिटीजन


फतेहाबाद में चिट फंड कंपनियों द्वारा पैसे डबल करने की दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं। हालांकि यह शिकायत एक वकील और सीएम विंडो से जुड़े अधिकारी ने दी थी। किसी पीड़ित ने कोई शिकायत नहीं दी है। कोई शिकायकर्ता पुलिस के पास नहीं आया है। फिर भी मामला दर्ज करके सिटी व सदर थाना प्रभारी जांच कर रहे हैं। - धर्मवीर पूनिया, डीएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed