{"_id":"688fc65c87e2f4d3450ac308","slug":"bicycle-thief-arrested-12-bicycles-recovered-chandigarh-news-c-16-pkl1043-780636-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साइकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, 12 साइकिलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साइकिल चोरी करने वाला गिरफ्तार, 12 साइकिलें बरामद
Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। मनीमाजरा थाना पुलिस ने साइकिल चोरी वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशनगढ़ का रहने वाला 28 साल का मनोज पटेल है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 साइकिलें बरामद की हुई हैं। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी ड्रग्स का आदि है। नशे की लत को पूरा करने के लिए आरोपी चोरियां करता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि उसने और कहां-कहां से चोरी की थी।
विज्ञापन