फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda will organize jan milan karyakram in every assembly of Haryana

चुनावी शंखनाद: हर विधानसभा में जनमिलन कार्यक्रम करेंगे हुड्डा, 11 सितंबर को करनाल से होगी शुरुआत

Sun, 20 Aug 2023 04:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 04:16 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 2014 के चुनाव में मैंने आपसे कहा था कि मैं आपका भला नहीं कर सकता तो कोई नहीं कर सकता। साढ़े 9 साल हो गए, बताओ किसी ने किया क्या?। 

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda will organize jan milan karyakram in every assembly of Haryana
Hisar News: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा के जनसंवाद के जवाब में अब हर विधानसभा और जिला मुख्यालय पर जन मिलन कार्यक्रम का एलान किया है। इसकी शुरुआत 11 सितंबर को सीएम मनोहर लाल के विधानसभा क्षेत्र करनाल से होगी। पूर्व सीएम ने 'भाजपा -जजपा भगाओ- कांग्रेस की सरकार लाओ' नारा दिया और कहा कि जल्द ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र पर काम करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतमाला प्रोजेक्ट में 7 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा।

विज्ञापन


हिसार के सेक्टर 1-4 के मैदान में 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम में संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह कैसी सरकार है जिसे चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर विश्वास नहीं। अपनी बात उठाने वाले जनप्रतिनिधियों पर लाठीचार्ज कराती है। इस सरकार ने लोगों को पोर्टल में उलझा कर परेशान कर दिया है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने याद दिलाते हुए कहा कि 2014 के चुनाव में मैंने आपसे कहा था कि मैं भी आपका भला नहीं कर सकता तो कोई नहीं कर सकता। साढ़े 9 साल हो गए, बताओ किसी ने किया क्या?। हम हांसी-महम रेललाइन के लिए जमीन अधिग्रहित कर गए थे। हिसार में घरेलू एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस दिलाकर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा- जजपा सरकार इनको भी पूरा नहीं करा सकी। कांग्रेस सरकार आएगी तो बुजुर्गां की पेंशन, 6000, 100-100 गज के प्लॉट, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, बीसी की क्रीमीलेयर 10 लाख, 300 यूनिट बिजली फ्री, हाथ से काम करने वाले कारीगरों को पांच प्रतिशत पर लोन उपलब्ध कराएंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने जनता से पूछा कि 15 लाख रुपये खाते में, 2 करोड़ नौकरी हर साल, 100 दिन में महंगाई कम, 100 दिन में काला धन वापस, किसानों की आय दोगुनी, हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में यात्रा के वादे पूरे हो गए क्या? उन्होंने कहा साढ़े 9 साल बाद आज तराजू लेकर तौलने का समय है। जब राहुल गांधी ने लोकसभा में अदाणी का रिश्ता पूछा तो उन पर लांछन लगाने का प्रयास करते हैं।

'सात लाख करोड़ का घोटाला'

चौधरी उदयभान ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में 9.85 लाख लोगों के फर्जी कार्ड बनाकर घोटाला किया गया। भारतमाला प्रोजेक्ट में सात लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। द्वारका एक्सप्रेस वे में प्रति किलोमीटर की सड़क पर 18 करोड़ खर्च होने थे। इसके विपरीत 250 करोड़ खर्च कर करोड़ों का घोटाला किया गया।

साढ़े 9 साल में 40 पेपर लीक का रिकॉर्ड

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को पेपर लीक मामले में भी घेरा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने साढ़े 9 साल में 40 पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाया है। पोर्टल से 10 लाख गरीबों के राशन कार्ड काटने , पांच लाख बुजुर्गां की पेंशन काटने, 4800 स्कूलों को बंद करने का रिकॉर्ड बनाया है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में 1.38 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों को बनवाने के बजाय गरीबों का हक छीनकर उन मकानों को लौटने का रिकॉर्ड बनाया है।

हुड्डा सरकार जितना टैक्स लगे तो 50 रुपये में मिलेगा पेट्रोल

कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि अगर भाजपा सरकार चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस जितना टैक्स करे तो आज ही डीजल 50 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी सिलिंडर 400 रुपये में मिल सकता है। पेट्रोल भी आधे दाम पर मिल सकता है। बिना कोई विकास कराए सरकार ने 70 हजार करोड़ के कर्ज को 4.5 लाख करोड़ पर पहुंचा दिया है। पैदा होने वाला हर बच्चा 1.32 लाख का कर्जदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed