फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda targets on BJP in Kaithal

मेरे दादा-परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा की धमकी से मैं कहां डरने वालाः भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 16 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda targets on BJP in Kaithal
bhupinder singh hooda - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वे स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके दादा परदादा अंग्रेजों से नहीं डरे तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की धमकी से डरने वाला कहां से होगा। वे कैथल में बार एसोसिएशन के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना छोड़ जन भावनाओं को ध्यान में रखकर विकास के काम करवाएं। क्योंकि जनता ने भाजपा को बड़ी उम्मीद से सत्ता सौंपी थी। लेकिन सत्ता प्राप्त करने के बाद भाजपा विकास कराने में पूरी तरह विफल है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने 10 साल में प्रदेश में विकास के अनेक काम करवाए थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश का विकास थम चुका है। हमने प्रदेश को शिक्षा का हब बनाया। प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में प्रदेश को नंबर वन बनाया था। नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी जगह हारेगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रदेश भर में शुरू की गई रथयात्रा से भाजपा और इनेलो में पूरी तरह बौखलाहट है। 
विज्ञापन


6 चरणों की यात्रा समाप्त हो चुकी है और फरवरी माह से सातवें चरण की यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। इनेलो को प्रदेश की जनता ने प्रतिपक्ष के रूप में चुना था, लेकिन विपक्ष की भूमिका न निभाकर भाजपा की बी टीम की भूमिका इनेलो ने निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ ओएसडी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह, पीएसओ सतीश राठी, विधायक जयप्रकाश, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर मेहत्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अनीता ढुल बड़सीकरी, प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर कलायत, बार एसोसिएशन के प्रधान आरसी गोयल, पूर्व विधायक दिल्लू राम, दिलबाग मोर, जितेंद्र कादयान, एडवोकेट पीएल भारद्वाज, प्रदीप पूंडरी, श्याम सुंदर सरपंच कौल, सुभाष मेहला, एडवोकेट दलबीर पुनिया, एडवोकेट सुरेंद्र वोहरा, वीरेंदर श्योकंद, नरेश ढुल, बिक्का मौण मटौर, लाखा मण्डी, नरेश यादव, कप्तान आर्य, मन्नू नैन, सोनू गिल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed