फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda said if Congress govt is formed then sugarcane price will be at least Rs 450 per quintal

हुड्डा का एलान: सरकार बनने पर 450 रुपये क्विंटल होगा गन्ने का भाव, पहली कैबिनेट बैठक में देंगे मंजूरी

Tue, 07 Nov 2023 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 09:09 PM IST
सार

हुड्डा ने कहा कि गन्ना किसान लंबे समय से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। हमारी सरकार ने गन्ने के रेट में रिकॉर्ड तोड़ 193 रुपये की बढ़ोत्तरी कर उसे 117 से बढ़ाकर 310 रुपये तक पहुंचाया था। यानी नौ साल में 165 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की, जो उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव था।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda said if Congress govt is formed then sugarcane price will be at least Rs 450 per quintal
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार ने प्रदेश में गन्ने के प्रति क्विंटल भाव में मात्र 14 रुपये की वृद्धि करके किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने एलान किया अगले साल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही गन्ने का भाव 450 प्रति क्विंटल किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के गन्ना किसान लंबे समय से गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं। हमारी सरकार ने गन्ने के रेट में रिकॉर्ड तोड़ 193 रुपये की बढ़ोत्तरी कर उसे 117 से बढ़ाकर 310 रुपये तक पहुंचाया था। यानी नौ साल में 165 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की, जो उस समय देश में सबसे ज्यादा भाव था। वहीं बीजेपी सरकार ने गन्ने का भाव 2014 के बाद 310 से बढ़ाकर 2023-24 में 372 रुपये ही किया। यानी नौ साल में मात्र 20 प्रतिशत वृद्धि हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों से गन्ना खरीद के साथ तुरंत भुगतान भी सुनिश्चित किया जाता था। 2014 में सरकार छोड़ते समय गन्ना मिलों पर किसानों का एक पैसा बकाया नहीं था। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने वर्ष 2015 में वादा किया था कि 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी कर देंगे। और 2014 में जब हमने सत्ता छोड़ी तब गन्ने का भाव 310 रुपये था, भाजपा सरकार अगर 2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करने का वादा निभाती तो इस हिसाब से गन्ने का दोगुना भाव 620 बनता है लेकिन 2022 को गुजरे भी एक साल से ज्यादा बीत गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed