फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Rally in Om Prakash Chautala Village

चौटाला के गांव में आज दहाड़ेंगे हुड्डा

Sat, 11 Oct 2014 10:11 AM IST
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा)
डीडी गोयल/अमर उजाला, डबवाली (सिरसा) Updated Sat, 11 Oct 2014 10:11 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Rally in Om Prakash Chautala Village

सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के गांव चौटाला में दहाड़ लगाएंगे। यह पहला मौका होगा जब हुड्डा अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी चौटाला के पैतृक गांव में किसी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंद्र कौर भट्ठल भी होंगी। अब तक हलका डबवाली से दूरी बनाए हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर भी जनसभा में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आ चुके हैं हुड्डा
वर्ष 2003-04 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उस समय कांग्रेस ने इनेलो के खिलाफ पैदल यात्रा निकाली थी, जिसकी शुरुआत गांव चौटाला से हुई थी। इस यात्रा को रवाना करने के लिए हुड्डा गांव चौटाला में आए थे।
विज्ञापन


दीपेंद्र कर चुके हैं जनसभा
गांव चौटाला में बिजलीघर स्थापित करने के बहाने अक्तूबर 2013 में कांग्रेस ने गांव के बाजार में बने मिनी स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की थी। 12 अक्तूबर 2013 को शिलान्यास के मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने जनसभा को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाट बेल्ट पर फोकस

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को पंजाबी बेल्ट से भरपूर समर्थन मिला था। अकेले शहर डबवाली में 3736 की लीड प्राप्त हुई थी, लेकिन तंवर की कमर जाट बेल्ट ने तोड़कर रख दी। जाट बेल्ट के गांव चौटाला, तेजाखेड़ा, आसाखेड़ा, रिसालियाखेड़ा, भारूखेड़ा, नुहियांवाली और बनवाला ने कांग्रेस के खिलाफ फतवा सुनाया था।

राजनीतिक तथा वोटरों के हिसाब से सबसे बड़े गांव चौटाला में ही तंवर के खिलाफ 5640 वोट पोल हुए थे। इस गांव से उन्हें 1584 मत मिले थे। शहर से मिली लीड एक गांव ने ही खत्म कर दी थी। शेष गांव इनेलो प्रत्याशी चरणजीत सिंह रोड़ी की जीत में सूत्रधार बने थे। जाट बेल्ट के गांवों के कारण रोड़ी से 1985 मतों की लीड मिली थी।

ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जाट बेल्ट को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा इनेलो सुप्रीमो के पैतृक गांव चौटाला में जनसभा करने आ रहे हैं।
 
गुप्तचर एजेंसियों की कड़ी नजर, कड़े बंदोबस्त
गांव चौटाला के ग्रामीण इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और हलका डबवाली से विधायक अजय सिंह चौटाला को जेल भिजवाने का उत्तरदायी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मानते हैं। ग्रामीणों में हुड्डा के प्रति काफी नाराजगी भी है। इसके बावजूद सीएम ने चौटाला के पैतृक गांव में जनसभा का दांव खेला है। इसे लेकर गुप्तचर एजेंसियां और पुलिस प्रशासन सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने में जुटा है। शुक्रवार को एजेंसियों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।

 
दोपहर बाद आएंगे सीएम
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंद्र कौर भट्ठल और हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जनसभा स्थल में पहुंचेंगे। तीनों नेता करीब एक घंटा तक गांव चौटाला में रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed