{"_id":"59d642dc4f1c1b71548b5ea4","slug":"bhupinder-singh-hooda-on-honeypreet-arrest-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीप्रीत मामले पर पूर्व सीएम हुड्डा का बयान, खट्टर सरकार पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीप्रीत मामले पर पूर्व सीएम हुड्डा का बयान, खट्टर सरकार पर लगाए आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 06 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Vs Manohar Lal Khattar
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश सरकार हमेशा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए दूसरों पर ठीकरा फोड़ती है और अब हीनप्रीत की गिरफ्तारी के मामले में भी अपनी नाकामी छुपाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
हनीप्रीत को गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही प्रदेश सरकार के सीएम अब पंजाब सरकार को कोस रहे हैं, लेकिन ऐसा करने से सच्चाई नहीं छुपने वाली। प्रदेश की जनता के सामने सरकार की असलियत आ चुकी है और हर वर्ग की विरोधी सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। भूपेंद्र हुड्डा वीरवार को कमासपुर में बुजुर्ग महिला के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे।
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने वहां शोक जताने के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि डेरा प्रमुख मामले में प्रदेश सरकार ने खूब फजीहत करवाई है। वहीं कानून-व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि एक हनीप्रीत को गिरफ्तार करने में पसीने छूट गए। अब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार को कोसना शुरू कर दिया है कि हनीप्रीत वहां छुपी थी और पंजाब पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : File Photo
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के हितों को अनदेखा कर दादूपुर नलवी नहर के प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया। इसके अलावा व्यापार पूरी तरह से ठप हो चुका है। प्रदेश के जितने क्षेत्र उद्योगों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध थे और रोजाना करोड़ों का निर्यात करते थे, उनमें भी मंदी की भारी मार पड़ रही है।
भाजपा सरकार ने रोजगार भी बंद कर दिया है और 3 साल में नाममात्र की नौकरियां दी गई हैं। हुड्डा ने कहा कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी है। वोट की चोट से जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान उनके साथ राई विधायक जयतीर्थ दहिया, सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवि परुथी, मनोज रिढाऊ, प्रदीप गौतम, हवा सिंह ठेकेदार, सुनील कटारिया, कमल हसीजा, संजय परुथी आदि मौजूद रहे।