फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda Controversy Gopal Kanda

गोपाल कांडा ने ऐसा क्या कहा, हैरान रह गए हुड्डा

Thu, 15 May 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda Controversy Gopal Kanda

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने पूर्व राज्यमंत्री गोपाल कांडा के बयान पर हैरानी जताई है। कांडा के मंत्रियों के फोन टैप करने के आरोप पर सीएम ने कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि वे इतने साल बाद यह आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री रहते हुए तो उन्होंने ऐसा नहीं कहा था। उन्होंने सवालिया जवाब में कहा कि कौन फोन टैप कर रहा है, कहां कर रहा है? मुख्यमंत्री ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक नहर न बनने
विज्ञापन
के लिए इनेलो जिम्मेवार है। जब राजीव गांधी-लौंगोवाल समझौता हुआ तब इनेलो नेताओं ने विरोध किया था।


अगर वे विरोध न करते तो अब तक एसवाईएल नहर बन चुकी होती और हरियाणा को अपने हिस्से का पानी मिल रहा होता। यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बात करते हुए जताई। हरियाणा सरकार एसवाईएल नहर बनाने के लिए वचनबद्ध है।


एसवाईएल के लिए इनेलो जिम्मेवार

Bhupinder Singh Hooda Controversy Gopal Kanda

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्जिट पोल पर वे विश्वास नहीं करते क्योंकि 2004 और 2009 के एग्जिट पोल भी गलत निकले थे। लोकसभा चुनाव परिणाम का विधानसभा चुनाव पर असर पड़ने के सवाल पर कहा कि विधानसभा चुनाव अलग होते हैं।

अलबत्ता 1999 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं आई थी मगर 2004 में नौ सीटें आई थीं। सीएम ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव समय पर होंगे। समय से पहले करवाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अलबत्ता, कांग्रेस वर्करों को एकजुट होकर चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।

विनोद शर्मा के अंबाला शहर में विकास कार्य न करवाने के आरोप पर सीएम ने कहा उन्हीं से पूछो। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा को विकास के मानदंडों में अग्रणीय स्थान दिलाया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की अगली बैठक में टोल नीति मंजूर की जाएगी। बुधवार की बैठक में आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण एजेंडा बैठक में नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल बैठक बुलाना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है।

इनेलो को ज्ञान ही नहीं

Bhupinder Singh Hooda Controversy Gopal Kanda

इनेलो के इस आरोप कि गुड़गांव में वन विभाग की जमीन का तबादला कर दिया है पर सीएम ने कहा कि इनेलो नेताओं को ज्ञान ही नहीं है। वन विभाग की कोई जमीन उपयोग के लिए परिवर्तित नहीं की है और न ही भविष्य में की जाएगी।

एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मंजूरी लिए बगैर गुड़गांव की विकास योजना में बदलाव के आरोप पर सीएम ने कहा कि विकास योजना बनाना राज्य सरकार का अधिकार है।

राज्य सरकार ने तो छोटे-छोटे शहरों की विकास योजना तैयार की है ताकि अवैध कालोनियां विकसित न हो और योजनाबद्ध विकास हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed