फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda and Kuldeep Bishnoi reached Chandigarh by same flight

राज्यसभा चुनाव: भूपेंद्र हुड्डा और कुलदीप बिश्नोई एक ही फ्लाइट से पहुंचे चंडीगढ़, सिर्फ दुआ-सलाम हुई, चुनाव पर कोई चर्चा नहीं

Fri, 10 Jun 2022 06:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Jun 2022 06:26 AM IST
सार

कुलदीप बिश्नोई पहले ही कह चुके हैं कि वह अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालेंगे। अब शुक्रवार को देखना यह है कि कुलदीप बिश्नोई ने किसे वोट दिया।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda and Kuldeep Bishnoi reached Chandigarh by same flight
कुलदीप बिश्नोई और भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : फाइल

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस आलाकमान से नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई दिल्ली से चंडीगढ़ एक ही फ्लाइट से पहुंचे। दोनों के बीच सिर्फ कुछ सेकेंड के लिए दुआ-सलाम हुई। चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। यह इत्तफाक ही रहा कि दोनों नेताओं की एक ही फ्लाइट थी। गुरुवार रात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी सचिव राजीव शुक्ला ने कुलदीप की खूब मान-मनौवल की।

विज्ञापन


इधर, आज सवेरे हरियाणा कांग्रेस के विधायक राज्यसभा चुनाव के लिए दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। आज मतदान होगा। वे कल छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली पहुंचे, जहां वे एक रिसॉर्ट में ठहरे थे। इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि हमें विश्वास है कि हमारे उम्मीदवार अजय माकन हमारी ताकत से ज्यादा वोटों से जीतेंगे। 
विज्ञापन


वह उदयभान को प्रदेशाध्यक्ष बनाने से नाराज हैं और राहुल गांधी से मुलाकात पर अड़े हैं। उनकी अभी राहुल से मुलाकात नहीं हुई है, जिससे वह और अधिक नाराज बताए जा रहे हैं। माकन, बंसल के जोर लगाने के बावजूद उनकी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुलाकात नहीं हो पाई। कांग्रेस हर हाल में माकन को जिताना चाहती है, इसलिए कुलदीप का वोट गंवाने के मूड में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आलाकमान ने बघेल को इसीलिए पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा है कि वे सभी विधायकों को एकजुट करें और नाराजगी भी दूर की जाए। कुलदीप पहले ही कह चुके हैं कि वह अंतरात्मा की आवाज पर वोट डालेंगे। अब शुक्रवार को देखना यह है कि कुलदीप बिश्नोई ने किसे वोट दिया। सूत्रों के अनुसार कुलदीप की फोन पर राहुल गांधी से बात करवाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed