{"_id":"608d8d638ebc3e80d06c437d","slug":"bhupinder-singh-hooda-and-his-wife-recover-from-corona-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना निगेटिव: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और उनकी पत्नी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बोले- युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं सुधारे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना निगेटिव: पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा और उनकी पत्नी को अस्पताल से मिली छुट्टी, बोले- युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं सुधारे सरकार
Sat, 01 May 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 01 May 2021 10:48 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी से हालात चिंताजनक जरूर हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। बचाव के साथ एक-दूसरे का सहयोग कर महामारी से लड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कोरोना महामारी से हालात चिंताजनक जरूर हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। बचाव के साथ एक-दूसरे का सहयोग कर महामारी से लड़ा जा सकता है। उनका सरकार से आग्रह है कि युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं सुधारी जाएं। हर कोरोना मरीज को बिना देरी बेहतर से बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध करवाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटने के बाद यह बात कही।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संक्रमितों को दवाई, ऑक्सीजन और अस्पताल उपलब्ध करवाना सरकार की जिम्मेदारी है। समय पर इलाज न मिलने, ऑक्सीजन, दवाइयों के अभाव में एक भी मरीज की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए सरकार को अपनी व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर चुस्त-दुरुस्त करने की जरूरत है। अस्पताल के बेड, ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयों आदि की किल्लत झेल रहे आम लोगों की परेशानियों पर उन्होंने गहरा असंतोष जताया।
विज्ञापन
हुड्डा ने कहा कि हालात इतने चिंताजनक हैं कि गंभीर हालत में मरीज को अगर ऑक्सीजन, रेमडेसिविर चाहिए तो कई गुना अधिक कीमत चुकाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके चलते कई जगह से गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ने की भी बातें सामने आई हैं। सरकार इस मुनाफाखोरी और कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाए। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को खुद ऑक्सीजन का इंतजाम करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर हुड्डा व उनकी पत्नी आशा हुड्डा को शनिवार अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वे घर आ गए हैं। हुड्डा ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर कुछ दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
हुड्डा ने आम जनता से भी एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी को कड़ाई के साथ कोरोना गाइडलाइंस की पालना करनी चाहिए। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, मास्क और साफ-सफाई के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखें।