फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupesh Baghel said Central government has completely failed on the issue of inflation

Punjab election: भूपेश बघेल बोले- केंद्र महंगाई के मामले पर पूरी तरह फेल, सिद्धू ने कहा- पंजाब मॉडल से पांच लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Mon, 31 Jan 2022 09:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jan 2022 09:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने महंगाई के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और उसे पूरी तरह से फेल बताया।

विज्ञापन
Bhupesh Baghel said Central government has completely failed on the issue of inflation
भूपेश बघेल व नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए कहा है कि केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। बघेल सोमवार को पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इसका संचालन पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बघेल ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल विफल हो चुका है। इस कड़ी में पेट्रोल-डीजल के रेट जहां सेंचुरी लगा चुके हैं। वहीं रसोई गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये तक पहुंच चुका है। इसी तरह दाल और खाने के तेल के रेट 100 से 200 रुपये तक पहुंच गए हैं। चाय पत्ती और नमक जैसी वस्तुओं के रेट भी आम व्यक्ति की जेब से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने खुलासा किया कि बीते सालों में भाजपा की संपत्ति करीब 4800 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इनके मित्रों की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है, जो अरबपति से खरबपति बन चुके हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज के हर वर्ग की इच्छाओं पर आधारित सबके कल्याण के लिए बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब मॉडल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर की नीतियों पर आधारित है। इस मॉडल को तैयार करने के लिए गहरी रिसर्च, पॉलिसी व फंडिंग आदि पर काम किया गया है। यह मॉडल कांग्रेस के सीनियर नेता राहुल गांधी की सोच पर आधारित है, ताकि सभी वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा चुनाव के वक्त वहां के लोगों से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। न युवाओं को रोजगार मिला और न ही अध्यापकों को पक्का किया गया। उनके पंजाब मॉडल पर सबसे पहले रोजगार पर जोर दिया जाएगा और पांच साल में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने पर काम किया जाएगा। यहां तक कि कम से कम हर छह महीने में 40 से 50 हजार रोजगार दिए जाएंगे। सिद्धू ने पंजाब मॉडल की अन्य खूबियों को भी सामने रखा। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर हाईकमान फैसला करेगा। हाईकमान जो भी फैसला करेगा, उसे हर कोई स्वीकार व समर्थन करेगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed