फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupendra singh badheri and Pradeep Chhabra Clash Sort Out

प्रदीप छाबड़ा से विवाद सुलझा, अब कांग्रेस में बने रहेंगे भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, जानिए पूरा मामला

Thu, 04 Jun 2020 01:01 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Jun 2020 01:01 PM IST
सार

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद सीटीसीसी सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष के बीच मामला सुलझा
  • पार्टी के नेताओं को बंसल ने बुलाकर समझाया, साथ मिलकर चलने की दी नसीहत
  • पार्टी अनुशासन के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष ने दिया था बड़हेड़ी को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
bhupendra singh badheri and Pradeep Chhabra Clash Sort Out
भूपेंद्र सिंह बडहेड़ी, प्रदीप छाबड़ा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के सदस्य भूपिंदर सिंह बडहेड़ी कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल के हस्तक्षेप के बाद पार्टी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा और भूपिंदर सिंह बडहेड़ी के बीच उपजे विवाद को सुलक्षा लिया गया है। बडहेड़ी ने सोशल मीडिया के एक ग्रुप में वीडियो शेयर करने के मामले में छाबड़ा से माफी मांग ली है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने सारे गिले-शिकवे को भुलाकर माफ भी कर दिया है। पार्टी में मचे घमासान को देखते हुए पवन बंसल ने सेक्टर 28 स्थित कोठी पर नेताओं को बुलाकर एकसाथ मिलकर चलने की सलाह दी।बंसल की कोठी पर बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के अलावा पूर्व मेयर सुभाष चावला, देवेंद्र सिंह बबला, एचएस लक्की, डीडी जिंदल और भूपिंदर सिंह बडहेड़ी मौजूद रहे। बडहेड़ी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और उनके बीच अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन


प्रदीप छाबड़ा ने पार्टी अनुशासनहीनता के आरोप में भूपिंदर सिंह बडहेड़ी को 30 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके लिए 72 घंटे का समय दिया गया था। बडहेड़ी ने पार्टी अध्यक्ष को एक दिन पहले सोमवार को ही जबाव भेज दिया था। इसकी प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी प्रभारी आशा कुमारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को भी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो वायरल हुआ था...
सोशल मीडिया के एक ग्रुप में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा लॉकडाउन के बारे में बातचीत करते दिख रहे थे। वीडियो के नीचे लिखा था कि चंडीगढ़ कांग्रेस को एक ही व्यक्ति बर्बाद कर रहा है। कांग्रेस को स्टेट लेवल से खत्म कर ब्लाक लेवल का बना दिया। इस पोस्ट को बडहेड़ी ने ग्रुप में फारवर्ड कर दिया था। इसके बाद ही उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed