{"_id":"662437df207ff80f3d096f44","slug":"bhupender-hooda-said-farmers-hard-work-wasted-due-to-governments-negligence-chandigarh-news-c-16-pkl1010-403122-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की अनदेखी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की अनदेखी से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी : हुड्डा
विज्ञापन
सरकार को लिया निशाने पर, कहा- मंडियों में नहीं हो रही सुचारू खरीद, बारिश से बचने के लिए तिरपाल व बारदाना भी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बारिश की वजह से मंडियों फैली अव्यवस्था पर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की अनदेखी से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। बार-बार मांग के बावजूद सरकार ने न तो मंडियों में सुचारू खरीद की और ना ही बारिश से फसल को बचाने के लिए तिरपाल व बारदाने की व्यवस्था की। किसान कई-कई दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और सरकार पोर्टल का झुंझुना बजा रही है। मंडियों में नियमित खरीद व उठान की कोई व्यवस्था नहीं हुई। उठान नहीं होने के चलते किसानों को भुगतान भी नहीं हो रहा है। 72 घंटे के भीतर भुगतान का दावा करने वाली सरकार की हकीकत एकबार फिर उजागर हो गई है।
उन्होंने कहा-मंडी में काम करने वाले कारोबारियों ने उन्हें बताया है कि गेहूं उठान का टेंडर सिस्टम फेल हो चुका है। जिन ट्रांसपोर्टर्स को टेंडर दिया गया है, उनके पास पर्याप्त मात्रा में गाड़ियां ही नहीं है। इसलिए आढ़तियों को फसल उठवाने के लिए मजबूरी में ट्रांसपोटर्स को रिश्वत देनी पड़ रही है। किसान और आढ़ती ही नहीं, सरकार ने मजदूरी की दरों में भारी कटौती करके मजदूरों पर भी बड़ी मार मारी है। हुड्डा ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही चेतावनी दी जा चुकी थी, मगर सरकार आंखें बंदकर सोती रही। उठान नहीं होने के चलते मंडियां अनाज से अटी पड़ी हैं। मजबूरी में किसानों को अपना गेहूं सड़कों पर डालना पड़ रहा है। हुड्डा ने भुगतान में देरी के चलते किसानों को ब्याज देने की मांग उठाई है। उन्होंने दोहराया है कि सरकार पोर्टल का झंझट खत्म करके जल्द उठान और भुगतान करे ताकि किसान अगले सीजन की तैयारी कर सकें। साथ ही बारिश की वजह से जिन किसानों को नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई सरकार द्वारा की जानी चाहिए। किसानों की परेशानी कम करने के लिए नमी में छूट की लिमिट को भी बढ़ाना चाहिए।