{"_id":"5e5205588ebc3ef4087c425e","slug":"bhimrao-ramji-ambedkar-statue-broken-at-rewari-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: रेवाड़ी में तोड़ी गई भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, गांव में फैला तनाव, निकालेंगे रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: रेवाड़ी में तोड़ी गई भीमराव अंबेडकर की मूर्ति, गांव में फैला तनाव, निकालेंगे रोष मार्च
Sun, 23 Feb 2020 10:25 AM IST
खुशबू गोयल
अमित, रेवाड़ी(हरियाणा)
अमित, रेवाड़ी(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
तोड़ी गई भीमराव अंबेडकर की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
भारत बंद से ठीक पहले हरियाणा के रेवाड़ी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से जिले के गांव हरचंदपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। अनुसूचित जाति के लोग भड़के हुए हैं। अब वे रविदास धर्मशाल में जुटेंगे और जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकलेंगे। उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर दिए फैसले के विरोध में भीम आर्मी द्वारा रविवार 23 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया था, जिसका असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। इसमें देश भर के एससी/एसटी संगठन भी हिस्सा ले रहे हैं। वे केंद्र सरकार के सीएए, एनसीआर और एनपीआर का विरोध कर रहे हैं।