फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhim hatyakand, punjab assembly elections 2017

भीम हत्याकांड: भगौड़ा गवाह वोट देने पहुंचा, पुलिस ने बूथ से किया गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Sat, 04 Feb 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
Bhim hatyakand, punjab assembly elections 2017
भीम हत्याकांड के भगोड़े गवाह पोलिंग बूथ से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
भीम हत्याकांड में बतौर गवाह शामिल होने के बाद भी अदालत में पेश न होने वाले दो गवाहों को पुलिस ने शनिवार को पोलिंग बूथ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी किसी अन्य मामले में भी भगोड़े हैं। 
विज्ञापन


डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि भीम हत्याकांड में बतौर गवाह शामिल हुए अकाशदीप उर्फ भालू तथा अजय कुमार अदालत द्वारा बार-बार समन भेजने पर भी गवाही के लिए पेश नहीं हो रहे थे। इसके अलावा थाना नंबर दो में इन दोनों पर ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें यह दोनों ही अदालत से भगोड़ा हो चुके हैं और पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी। डीएसपी ने बताया उन्हें सूचना मिली कि यह दोनों ही भगोड़े जीनियस मॉडल स्कूल में बूथ नंबर आठ और 11 पर वोट डालने आए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भीम हत्याकांड में नामजद शिवलाल डोडा व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका इसी आधार पर बार-बार खारिज हो रही है कि मामले के सभी गवाह अभी तक पेश नहीं हुए। भीम टांक मामले में अदालत ने अजय कुमार के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed