फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharti singh will dance in Nach balliye season 8, chandigarh news

कॉमेडी शो के बाद अब मंगेतर संग डांस करेंगी भारती, शादी के बारे में भी बताया

Sat, 18 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Bharti singh will dance in Nach balliye season 8, chandigarh news
मंगेतर संग स्टेज पर परफारमेंस देगी भारती सिंह - फोटो : File Photo
कॉमेडी शो से देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली भारती सिंह शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल में पहुंचीं। इस मौके पर उनके मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया भी मौजूद रहे। टीवी पर जल्द ही डांस शो ‘नच बलिए सीजन- 8’ प्रसारित किया जाएगा। जिसमें कई जोड़ियाें अपनी प्रस्तुति देने जा रही हैं। इसमें भारती सिंह अपने मंगेतर हर्ष के साथ परफारमेंस देंगी। 
विज्ञापन


भारती सिंह इससे पहले भी कई शो में काम कर चुकी हैं और स्टेज पर आना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन उनकेमंगेतर हर्ष हमेशा से ही बैक स्टेज पर रहे हैं। वे स्टेज पर पहली बार भारती केसाथ  परफारमेंस देने जा रहे हैं। इसके लिए यह दोनों आज शहर में पहुंचे। अपने शो और जिंदगी से जुड़ी बातों को श्ेायर किया।
विज्ञापन


हर्ष का मनाना माउंट एवरेट पर चढ़ने जैसा
भारती सिंह ने बताया कि डांस शो नच बलिए सीजन- 8 में हर्ष को मनाना मेरे लिए ऐसा था मानों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना। क्योकि हर्ष ने अब तक किसी भी स्टेज पर सीधे तौर पर परफारमेंस नही दी है। मेरे जितने भी कॉमेडी शो हुए, हर्ष उनकी स्क्रिप्ट लिखते आए हैं।  इसलिए जब इस शो के बारे मे बात हुई तो मैंने हर्ष केसामने इस प्रस्ताव को रखा। उन्हें मनाने में इतनी मुश्किल आई बयान नही कर सकती, लेकिन मेरी खुशी के लिए हर्ष ने हां कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल से नाता, इसी साल शादी 

Bharti singh will dance in Nach balliye season 8, chandigarh news
मंगेतर संग स्टेज पर परफारमेंस देगी भारती सिंह - फोटो : अमर उजाला
नर्वस हूं लेकिन बेहतर करके रहूंगी 
स्टेज पर हर्ष की किसी तरह की अनुभव न होने से क्या  डांस पर प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा कि मुझे अपने साथ -साथ हर्ष के डांस स्टेप को भी सुधारने की चुनौती रहेगी। पहला एपीसोड जब तक नहीं तैयार होता, तब तक नर्वस तो रहूंगी ही। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हर्ष के साथ पहली बार स्टेज पर बेहतरीन परफारमेंस दूंगी।

सात साल से नाता, इसी साल शादी 
अपने अंदाज केलिए जाने जाने वाली भारती ने अपने और हर्ष के रिश्ते की बात भी मजाकिया ढंग से जाहिर की। भारती ने कहा मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी। लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। उसके ‘आई लव यू’ क हने से मेरे में बदलाव आया। हम दोनों पिछले सात साल से प्राफेशनल केतौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर्ष गुजराती हैं और में पंजाबी। इसी साल केअंत मे हम दोनाें शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed